लाइव न्यूज़ :

एमवे की भारत में अगले दो-तीन साल के दौरान 170 करोड़ निवेश की योजना

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 जून रोज के इस्तमाल के सामानों का काम करने वाली डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया अपने अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) तथा विनिर्माण में स्वचालन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अगले दो-तीन साल के दौरान भारत में 170 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

एमवे इसके अलावा अपने पोषण उत्पादों की श्रेणी को और अधिक मजबूत करने की योजना बना रही है। कंपनी को कुल आय में 60 प्रतिशत योगदान इसी श्रेणी के उत्पादों का है। वह इस श्रेणी में विस्तार की योजना बना रही है।

एमवे इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशु बुद्धिराजा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘एमवे अगले दो से तीन साल के दौरान भारत में 170 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। निवेश का इस्तेमाल आर एंड डी, विनिर्माण स्वचालन, नवाचार और विज्ञान सहित होम डिलीवरी को बढ़ावा देने के साथ-साथ कुशल कामकाज सुनिश्चित करने के लिए हमारी डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने के लिए उपयोग किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में एमवे की वृद्धि कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर निर्भर है। जिसमें पोषण और प्रतिरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना, त्वरित डिजिटल अपनाने और निर्बाध अंतिम-मील डिलीवरी के साथ एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला शामिल हैं।

बुद्धिराजा ने कहा कि वर्ष 2021 में नवाचार उत्पाद पेश करने की एक मजबूत श्रंखला देखी जाएगी, जिसमें सप्लीमेंट्स की फाउंडेशन रेंज का एक उन्नत संस्करण, उत्पादों के नए प्रारूप जो युवाओं के लिए अधिक आकर्षक है।

गौरतलब है कि एमवे इंडिया ने पोषण उत्पाद श्रेणी में वर्ष 2020 के दौरान दो अंकों में वृद्धि दर्ज की। यह उसकी कुल आय का 61 प्रतिशत है। एमवे के भारत 140 उत्पाद हैं, जिसमे 42 उत्पाद पोषण श्रेणी के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब