लाइव न्यूज़ :

एएमपी एनर्जी ने पांडिचेरी विश्वविद्यालय में सौर बिजली परियोजना चालू की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर एएमपी एनर्जी इंडिया ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने पांडिचेरी विóश्वविद्यालय में 2.4 मेगावॉट क्षमता का सौर बिजली संयंत्र चालू किया है। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि किसी केंद्रीय विóश्वविद्यालय में यह बड़ी सौर परियोजनाओं में से एक है। यह परियोजना विश्वविद्यालय परिसर में 15 से अधिक इमारतों, दो कार पार्किंग स्थलों और दो भूखंडों पर लगायी गयी है।

इस सौर संयंत्र से उत्पादित बिजली से विश्वविद्यालय की करीब 40 प्रतिशत ऊर्जा जरूरत पूरी होंगी।

बयान के अनुसार उपराष्ट्रपति ने 13 सितंबर को पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गुरमीत सिंह की उपस्थिति में संयंत्र का उद्घाटन किया।

बयान में कहा गया है कि सौर ऊर्जा को अपनाने से पांडिचेरी विश्वविद्यालय की ऊर्जा लागत कम होगी और हर साल लगभग 2,900 टन कार्बन (सीओ2) उत्सर्जन में कमी आएगी।

परियोजना का विकास सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) की छतों पर लगायी जाने वाली 97.5 मेगावॉट योजना के तहत किया गया है।

पांडिचेरी विश्वविद्यालय और एएमपी एनर्जी इंडिया ने इस योजना के तहत 25 वर्ष के लिए सौर ऊर्जा की खरीद को लेकर बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब