लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर तीसरी तिमाही में 2.3 प्रतिशत रही

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 दिसंबर (एपी) अमेरिकी अर्थव्यवस्था की आर्थिक वृद्धि दर कैलेंडर वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 2.3 प्रतिशत रही लेकिन आगे चलकर इस पर कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रोन का साया मंडराने लगा है।

अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने बुधवार को बताया कि जुलाई-सिंतबर 2021 की तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 2.3 प्रतिशत रही है। यह आंकड़ा पिछले महीने जताए गए 2.1 प्रतिशत वृद्धि दर के अनुमान से अधिक है।

इससे पहले पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत और और दूसरी तिमाही में 6.7 प्रतिशत रही थी। लेकिन तीसरी तिमाही में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने से वृद्धि पर असर देखा गया है।

इस बीच वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के तेजी से फैलने के कारण आने वाले समय में अर्थव्यवस्था के तेजी से वृद्धि के रास्ते पर लौटने को लेकर परिदृश्य धुंधला दिख रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार ओमीक्रोन के फैलने, मुद्रास्फीति बढ़ने और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी समस्याएं भविष्य में आर्थिक वृद्धि के रास्ते में प्रमुख बाधाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब