लाइव न्यूज़ :

छोटे मझोले शहरों में अमेजन का ग्राहक आधार बढ़ा : भसीन

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:29 IST

Open in App

गुवाहाटी 18 जुलाई कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद से अमेजन इंडिया ने मझोल और छोटे शहरों में अपने ग्राहक आधार में जोरदार वृद्धि दर्ज की है।

अमेजन इंडिया के निदेशक ( सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम एवं बिक्री भागीदारों का अनुभव) के प्रभारी प्रणव भसीन ने कहा कि शरीर की देख-भाल तथा किराना सामग्री के अलावा घर से काम करने और आन-लाइन कक्षा के लिए सहायक सामानों की मांग तेजी दर्ज की गई। 2020 के मध्य से अधिकाधिक ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं।

भसीन ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘पिछले 15 से 18 महीने के दौरान हमने देखा कि बड़ी संख्या में ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। ऐसा केवल महानगरों और बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी देखा जा रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में अमेजन डॉट इन से सामान खरीदने वाले 65 प्रतिशत से अधिक ग्राहक और अमेजन से जुड़ने वाले 85 प्रतिशत से अधिक ग्राहक टियर दो या उससे कम स्तर के शहरों से हैं।"

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देशभर के सभी क्षेत्र उनकी आपूर्ति की पहुंच में हैं। पिछले साल से व्यक्तिगत सौंदर्य उत्पादों जैसे ट्रिमर, शेवर, बालों को हटाने वाले उत्पादों के साथ-साथ वजन नापने वाली मशीन, बीपी मॉनिटर आदि की मांग महत्वपूर्ण रूप से बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि महामारी के बीच सेनिटाइजर, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता उत्पादों की मांग में भी तेजी देखी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब