लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: 7 महीने में अमेज़न के 19 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को हुआ कोरोना, कंपनी ने खुद किया खुलासा

By गुणातीत ओझा | Updated: October 2, 2020 19:10 IST

ई-कॉमर्स जगत की दिग्गज कंपनी अमेजन के करीब 20 हजार कार्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। यह डाटा मार्च से सितंबर तक का है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन के 19,816 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।अमेजन के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों का यह डेटा मार्च से सितंबर तक का है।

अमेजन ने गुरुवार को डेटा जारी कर बताया कि उसके 19,816 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अमेजन के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों का यह डेटा मार्च से सितंबर तक का है। कंपनी ने कोरोना संक्रमितों का डाटा जारी कर बताया कि यूएस के सभी वेयरहाउस में काम कर रहे 19,816 फ्रंट लाइन कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने महामारी के बीच अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों को लेकर वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों की आलोचना के बावजूद डाटा साझा करने की महत्पूर्णता को नजरअंदाज कर दिया था।

अमेजन ने कहा कि अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कंपनी प्रतिदिन टेस्टिंग कर रही है और नवंबर से एक दिन में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाकर 50,000 तक करने जा रही है। कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए अमेजन अन्य सुरक्षा उपायों के अलावा करोड़ों डॉलर टेस्टिंग पर खर्च कर रहा है।

गुरुवार को अमेजन ने सभी वेयरहाउस और होल फूड मार्केट में काम कर रहे 13 लाख 70 हजार फ्रंट लाइन कर्मचारियों की जांच के बाद विश्लेषणात्मक डाटा जारी किया। यह रिपोर्ट 1 मार्च से 19 सितंबर तक कंपनी में मौजूद सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट पर आधारित है। अमेजन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि परीक्षण एसिम्प्टमैटिक वाहक द्वारा कंपनी को COVID-19 के प्रसार को रोकने में सक्षम करेगा।

अमेजन ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि जिन लोगों का परीक्षण सकारात्मक आया है उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, जिनका परीक्षण नकारात्मक आया वे सभी लोग सुरक्षित रूप से अपना काम कर सकते हैं। अमेजन ने बताया कि वह अपने कर्मचारियों का पहले दिन से ही स्वास्थ्य बीमा कराता है। कर्मचारियों को बीमा का भुगतान भी समय पर किया जाता है जिसे उपचार या उपचार की आवश्यकता होती है।

जॉन्स हॉपकिंस के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार तक संयुक्त राज्य अमेरिका में COVID-19 के 7.2 मिलियन से अधिक मामलों में 2,07,000 से अधिक मौतें हुई हैं।

टॅग्स :अमेजनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका