लाइव न्यूज़ :

ई-नीलामी के जरिये बिजली क्षेत्र को कोयले का आबंटन अप्रैल में 28 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) के कोयले का बिजली क्षेत्र को विशेष ई-नीलामी के जरिये आबंटन पिछले महीने 27.9 प्रतिशत घटकर 21.9 लाख टन रहा।

मंत्रिमंडल के लिये तैयार कोयला मंत्रालय की संक्षिप्त रिपोर्ट के अनुसार कोल इंडिया ने पिछले साल अप्रैल में 30.4 लाख टन कोने की आपूर्ति की थी।

हालांकि योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा कोयले का आबंटन 2020-21 में बढ़कर 3.933 करोड़ टन रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 2.712 करोड़ टन था।

ई-नीलामी (फारवर्ड ई-नीलामी) के जरिये कोयले के वितरण का मकसद ऐसे ग्राहकों तक ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करनी है जो लंबी अवधि तक आपूर्ति को लेकर निश्चिंत होना चाहते हैं ताकि वे इसके आधार पर अपने संयंत्र के परिचालन की योजना बना सके।

इस योजना का मकसद देश में सभी कोयला ग्राहकों को उनकी रूचि और सुविधा के अनुसार ‘ऑनलाइन बुकिंग’ के माध्यम से समान आधार पर ईंधन उपलब्ध कराना है। इसके जरिये वे सुगम, पारदर्शी और उपभोक्त अनुकूल व्यवस्था के जरिये कोयले की खरीद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?