लाइव न्यूज़ :

एलेम्बिक फार्मा को गुजरात संयंत्र के लिए यूएसएफडीए से पांच आपत्तियां मिलीं

By भाषा | Updated: February 8, 2021 13:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी दवा नियामक ने गुजरात के करखड़ी स्थित उसके संयंत्र में निरीक्षण के बाद पांच आपत्तियां जारी की हैं।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी खाद्य एवं दवा नियामक (यूएसएफडीए) ने 29 जनवरी से पांच फरवरी 2021 के दौरान करखड़ी स्थित एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स के ‘न्यू इंजेक्टेबल संयंत्र (एफ -3)’ का निरीक्षण किया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह नियमित निरीक्षण था और निरीक्षण के बाद यूएसएफडीए ने पांच आपत्तियों के साथ फार्म 483 जारी किया।

यूएसएफडीए द्वारा फार्म 483 जारी किए जाने का अर्थ है कि उसने किसी संयंत्र के निरीक्षण के दौरान एफडीएंडसी के किसी कानून या संबंधित कानून का उल्लंघन पाया।

एलेम्बिक फार्मा ने कहा, ‘‘कंपनी आपत्तियों का जवाब तैयार कर रही है, जिसे जल्द ही यूएसएफडीए को सौंप दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब