लाइव न्यूज़ :

अक्षय पात्र का 2025 तक पचास लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन मुहैया कराने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:56 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 नवंबर बच्चों को स्कूलों में मध्याह्न भोजन उपलबध कराने के सेवा कार्य में लगी अक्षय पात्र फाउंडेशन ने कहा कि उसका लक्ष्य 2025 तक पचास लाख बच्चों तक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का है।

देश में इस स्वयंसेवी संगठन की पहली रसोई की शुरुआत 20 साल पहले 11 नवंबर 2000 को की गई थी। तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी और कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा ने इसका उद्घाटन किया था।

फाउंडेशन ने एक बयान में कहा, बच्चों को संपूर्ण मध्याह्न भोजन मुहैया करा जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए हमारे दो दशक पूरे हो गये हैं। हमने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन मुहैया कराने की केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना में भागीदारी करते हुए 12 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों के 19,039 सरकारी विद्यालयों में 18 लाख से अधिक बच्चों को मध्याह्न भोजन मुहैया कराया है।

फाउंडेशन ने कहा कि उसने 2000 में शुरुआत के बाद अब तक बच्चों को कुल मिलाकर 3.3 अरब से अधिक थाली भोजन मुहैया कराया है। अभी जब कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में विद्यालय बंद हैं, ऐसे में कमजोर वर्गों को मदद देने के सरकार के प्रयासों के साथ सहयोग किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब