लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के लिए कोविड सहायता पहल शुरू की

By भाषा | Updated: May 15, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई भारती एयरटेल ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों के लिए कोविड सहायता से जुड़ी एक नयी पहल शुरू की हैं।

इसके साथ ही भारती एयरटेल उन कंपनियों की बढ़ती फेहरिस्त में शामिल हो गयी जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के बीच लोगों की मदद के लिए अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह की सुविधाएं शुरू की हैं।

दूरसंचार कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने आसान पहुंच वाले कोविड सहायता संसाधनों और संबंधित सूचना को 'एयरटेल थैंक्स' ऐप के एक्सप्लोर खंड में एकीकृत किया है।

उपयोगकर्ताओं को ऐप का नवीनतम संस्करण डाउनलोड करने के बाद एक्सप्लोर खंड में जाकर कोविड सपोर्ट बैनर पर क्लिक करना होगा।

बयान में कहा गया, "कोविड एसओएस (जीवन बचाने की गुहार का संदेश) दवाओं, ऑक्सीजन, प्लाज्मा दानकर्ताओं, एंबुलेंस, अस्पताल के बेड और जांच केंद्रों जैसी जरूरी आपूर्तियों के लिए सत्यापित एवं अद्यतन संपर्कों को जमा करता है। कुछ क्लिक के साथ यह प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को इन सेवा प्रदाताओं/संसाधनों से जोड़ देता है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता है कि यह आंकड़ा हासिल करने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपना कीमती समय बर्बाद न करना पड़े।"

कंपनी ने बताया कि 'कोविड एसओएस' पर उपलब्ध सूचना एयरटेल की टीमों द्वारा सत्यापित सूचना है।

बयान के अनुसार, "एयरटेल थैंक्स ऐप के उपयोगकर्ता इस ऐप के जरिए अपने और अपने प्रियजनों के लिए टीका लगवाने का स्लॉट भी बुक कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब