लाइव न्यूज़ :

महंगा होंगे Airtel के सभी डेटा प्लान, इस कारण भारती एयरटेल ने लिया फैसला, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2023 15:47 IST

गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले महीने अपने न्यूनतम रिचार्ज या 28 दिन की मोबाइल फोन सेवा योजना के शुरुआती स्तर के प्लान (99) की कीमत लगभग 57 प्रतिशत बढ़कर 155 रुपये कर दी थी। यह बढ़ोतरी आठ सर्किलों में की गई।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि दूरसंचार व्यवसाय में पूंजी पर रिटर्न बहुत कम है और इस साल एक दर वृद्धि की उम्मीद है।दूसरी चीजों पर खर्च में हुई वृद्धि के मुकाबले मोबाइल दरों में बढ़ोतरी काफी कम हैः सुनील मित्तल

बार्सिलोनाः भारती एयरटेल इस साल अपने सभी प्लान में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने पर विचार कर रही है। टेलीकॉम कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बार्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले महीने अपने न्यूनतम रिचार्ज या 28 दिन की मोबाइल फोन सेवा योजना के शुरुआती स्तर के प्लान (99) की कीमत लगभग 57 प्रतिशत बढ़कर 155 रुपये कर दी थी। यह बढ़ोतरी आठ सर्किलों में की गई।

सुनील मित्तल ने पीटीआई-भाषा के एक सवाल के जवाब में कहा कि दूरसंचार व्यवसाय में पूंजी पर प्रतिफल बहुत कम है और इस साल एक दर वृद्धि की उम्मीद है। उनसे पूछा गया था कि जब कंपनी के बही-खाते बेहतर स्थिति में हैं, तो ऐसे में दरों में बढोतरी की जरूरत कितनी है? मित्तल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह (दर वृद्धि) सभी जगह होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने बहुत अधिक पूंजी निवेश किया है। इससे बही-खाते मजबूत हो रहे हैं, लेकिन उद्योग में पूंजी पर प्रतिफल (रिटर्न) बहुत कम है।

मित्तल ने कहा कि इसे बदलने की जरूरत है। जो भारत में जरूरी है। टेलीकॉम कंपनी के चेयरमैन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि यह इस साल होगा।’’ निम्न आयवर्ग पर मूल्य वृद्धि के प्रभाव के बारे में पूछने पर मित्तल ने कहा कि दूसरी चीजों पर खर्च में हुई वृद्धि के मुकाबले मोबाइल दरों में बढ़ोतरी काफी कम है। 

कंपनी ने अपने 99 रुपये के न्यूनतम रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया, जिसके तहत उसने 200 एमबी डेटा और कॉल 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से देने की पेशकश की। एयरटेल का अल्पकालिक एआरपीयू लक्ष्य 200 रुपये है, जिसे 300 रुपये करने का लक्ष्य है। मित्तल ने कहा कि खासतौर पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने से भारत को काफी फायदा हो रहा है। सुनील मित्तल ने कहा, सरकार ने बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया के समर्थन से दूरसंचार उद्योग के बुनियादी ढांचे को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत कुछ किया है।

टॅग्स :Bharti AirtelAirtel
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटल 72,285 करोड़ बढ़ा, जानें सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें