लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने प्रदीप्त कपूर को बनाया मुख्य सूचना अधिकारी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने प्रदीप्त कपूर को अपना मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त करने की रविवार को घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कपूर हरमीन मेहता की जगह लेंगे।

कंपनी ने कहा, ‘‘अपनी नयी भूमिका में प्रदीप्त एयरटेल की समग्र इंजीनियरिंग रणनीति को संचालित करेंगे। वह कंपनी के डिजिटल दृष्टिकोण को अमल में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। वह एयरटेल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य होंगे और प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल को रिपोर्ट करेंगे।’’

कपूर इससे पहले ए.पी. मोलर - मेयर्स्क में उत्पाद एवं समाधान इंजीनियरिंग के वैश्विक प्रमुख थे। वह करीब एक दशक तक एसआईटीए इंक (यूके) में उत्पाद इंजीनियरिंग का काम देख चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग