लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने सितंबर में 2.74 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जियो ने 1.9 करोड़ कनेक्शन गंवाए

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारती एयरटेल ने सितंबर में 2.74 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े जबकि उसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो ने इस दौरान 1.9 करोड़ कनेक्शन गंवाए। वहीं वोडाफोन आइडिया के कनेक्शनों की संख्या भी 10.77 लाख घट गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 35.44 करोड़ हो गई, जो अगस्त में 35.41 करोड़ थी।

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के सितंबर तक 42.48 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे। लेकिन सितंबर माह के दौरान उसने 1.9 करोड़ कनेक्शन गंवा दिए।

समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के कनेक्शनों में 10.77 लाख की गिरावट आई। इस तरह उसके ग्राहकों का आंकड़ा घटकर 26.99 करोड़ रह गया।

उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो ने सितंबर तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए ग्राहकों की संख्या में आई गिरावट का जिक्र किया था।

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में कुल वायरलेस कनेक्शनों की संख्या घटकर 116.60 करोड़ पर आ गई। यह आंकड़ा अगस्त में 118.67 करोड़ का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब