लाइव न्यूज़ :

एयर एशिया इंडिया ने यात्रियों को दी बिना शुल्क यात्रा समय, तारीख में बदलाव की सुविधा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल विमान सेवा देने वाली कंपनी एयर एशिया इंडिया ने रविवार को कहा कि वह 15 मई तक बुक किये गये टिकट में यात्रा समय और तारीख बदलाव के लिये कोई शुल्क नहीं लेगी।

एयरलाइन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अनिश्चितता बढ़ने और यात्रा पाबंदियों के बीच यात्रियों की सुविधाओं के लिये यह कदम उठाया है।

एयर एशिया इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सभी बुकिंग के लिये 15 मई तक यात्रा समय और तारीख में असीमित मात्रा में बदलाव किये जा सकते हैं और इसके लिये यात्रियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।’’

इससे पहले, इंडिगो और स्पाइसजेट समेत कई विमानन कंपनियों ने इसी प्रकार की घोषणा की है और यात्रियों को बिना किसी शुल्क के यात्रा तारीख में बदलाव की सुविधा दी है। इसका कारण कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच देश भर में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगायी गयी पाबंदियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब