लाइव न्यूज़ :

कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी सुपरप्लम ने कारोबार वृद्धि के लिए 38 लाख डॉलर जुटाये

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून एग्रीटेक स्टार्टअप सुपरप्लम ने अपने क्षमता निर्माण और परिचालन विस्तार के लिए वित्त पोषण के नए दौर में 38 लाख डॉलर (लगभग 28 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 38 लाख डॉलर का प्री-सीरीज़-ए निवेश दौर पूरा कर लिया है।

वर्ष 2019 में स्थापित, सुपरप्लम ने अपनी स्थापना के बाद से 68 लाख डॉलर जुटाए हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ताजा पूंजी का उपयोग कृषि बुनियादी ढांचे के निर्माण, प्रबंधन टीम को बढ़ाने और कंपनी की वितरण क्षमताओं का विस्तार करने के लिए किया जा रहा है।’’

सुपरप्लम का उद्देश्य आधुनिक आपूर्ति श्रृंखला को डिजाइन और निर्माण करके और खेत से लेकर स्टोर के नेटवर्क को डिजिटाइज़ करके आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं का समाधान करना है। कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को ताजा और उसकी उपज सहित पीछे की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकने योग्य भोजन मिले जो कीटनाशकों से मुक्त हो और किसानों को इसका बेहतर लाभ मिले।

सुपरप्लम के उत्पाद स्पार, मेट्रो, रिलायंस रिटेल, स्टारबाजार और फ्यूचर कंज्यूमर सहित बड़े प्रारूप की खुदरा श्रृंखला के स्टोर्स में उपलब्ध हैं। कंपनी का दिल्ली-एनसीआर और बैंगलोर में 320 से अधिक स्टोर का वितरण नेटवर्क है।

सुपरप्लम ने वर्ष 2020 में अपना परिचालन शुरू किया और मौजूदा समय में यह 70 लोगों को कंपनी ने रोजगार दे रखा है। इसके निवेशकों में फ्यूचर वेंचर्स के स्टीव जुर्वेटसन, कोट्यू वेंचर्स के डैन रोज और पहले के फेसबुक, मेनलो वेंचर्स (उबेर) के मार्क सीगल, सॉफ्टबैंक / आरपीएस वेंचर्स के कबीर मिश्रा जैसे कई अन्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग