लाइव न्यूज़ :

एजेंसियां भारत की साख का निर्धारण व्यक्तिपरक नहीं, पारदर्शी तरीके से करें : समीक्षा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी वैश्चिक रेटिंग एजेंसियों द्वारा तय की जाने वाली भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती को नहीं दर्शाती है। संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गई है।

समीक्षा में रेटिंग एजेंसियों को सलाह दी गई है कि वे भारत की वित्तीय साख का स्तर व्यक्तिपरक की जगह पारदर्शी तरीके से करें।

समीक्षा में कहा गय है कि सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग के तरीके में बदलाव किया जाना चाहिए और इसमें अर्थव्यवस्था की अपनी ऋण प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की क्षमता और इच्छा को दर्शाया जाना चाहिए।

समीक्षा दस्तावेज में कहा गया है कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग के तरीके में बदलाव के लिए एक-साथ आना चाहिए।

समीक्षा में कहा गया है, ‘‘सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जबकि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को निवेश ग्रेड (बीबीबी-/बीएए3) की रेटिंग दी गई है। सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद को नहीं दर्शाती है। लेकिन अस्पष्ट और पक्षपातपूर्ण क्रेडिट रेटिंग से देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफपीआई) के प्रवाह को नुकसान पहुंचता है।’’

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि विभिन्न देश क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों से उनके रेटिंग प्रदान करने के तरीके में सुधार को लेकर बातचीत करें। रेटिंग से किसी अर्थव्यवस्था की अपनी विदेशी कर्ज प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की क्षमता और इच्छा का संकेत मिलना चाहिए।

इसमें कहा गया है कि रेटिंग में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद पर ध्यान नहीं दिये जाने से पूर्व में देश की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग में बदलावों का चुनिंदा सेंसेक्स, विदेशी विनिमय दर और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के प्रतिफल असर नहीं दिखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब