लाइव न्यूज़ :

RK स्टूडियो के बाद राज कपूर का ऐतिहासिक बंगला भी बिका, गोदरेज ने की डील, जानिए क्या है कंपनी की योजना?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2023 13:33 IST

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह जमीन राज कपूर के कानूनी वारिस कपूर परिवार से खरीदी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगोदरेज कंपनी की योजना इस जगह पर एक लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने की है। गोदरेज के प्रबंध निदेशक ने कहा कि हम इस प्रतिष्ठित परियोजना को अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर खुश हैंइससे पहले गोदरेज ने कपूर परिवार से चेंबूर में आर के स्टूडियो का अधिग्रहण किया था।

नयी दिल्लीः गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने मुंबई के चेंबूर में दिग्गज फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर के बंगले को खरीदा है। कंपनी की योजना इस जगह पर एक लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने की है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह जमीन राज कपूर के कानूनी वारिस कपूर परिवार से खरीदी गई है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''जमीन का कुल आकार करीब एक एकड़ है। हम इस भूखंड पर एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करेंगे।'' उन्होंने कहा, ''परियोजना की बिक्री आय लगभग 500 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।'' उन्होंने गोपनीयता का हवाला देते हुए सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ गौरव पांडेय ने कहा, ''हम इस प्रतिष्ठित परियोजना को अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर खुश हैं और यह मौका देने के लिए हम कपूर परिवार के आभारी हैं।'' संपर्क करने पर रियल एस्टेट सलाहकार एनरॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''चेंबूर में एक एकड़ जमीन का बाजार मूल्य 100-110 करोड़ रुपये होगा। चेंबूर बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) से अच्छी तरह जुड़ा हुआ एक बेहतरीन आवासीय बाजार है।

दिवंगत राज कपूर के पुत्र और फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर ने सौदे पर टिप्पणी करते हुए कहा, ''चेंबूर में इस आवासीय संपत्ति का हमारे परिवार के लिए बहुत भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। हम एक बार फिर गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ जुड़कर खुश हैं।'' इससे पहले मई 2019 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोदरेज आरकेएस परियोजना विकसित करने के लिए कपूर परिवार से चेंबूर में आर के स्टूडियो का अधिग्रहण किया था।

टॅग्स :राज कपूरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो