लाइव न्यूज़ :

विलय के बाद दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंकों में शामिल हो जाएगा HDFC बैंक, जानें अन्य बैंकों के नाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 30, 2023 12:54 IST

आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लि का निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के साथ विलय एक जुलाई से प्रभावी होगा। एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल चार अप्रैल को आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी का खुद में विलय करने पर सहमति जताई थी। यह सौदा 40 अरब डॉलर का है।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी लि का निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के साथ विलय एक जुलाई से प्रभावी होगा।यह सौदा 40 अरब डॉलर का है।देश में कंपनी इतिहास में इसे सबसे बड़ा विलय सौदा करार दिया गया है।

नई दिल्ली: आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लि का निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के साथ विलय एक जुलाई से प्रभावी होगा। एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल चार अप्रैल को आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी का खुद में विलय करने पर सहमति जताई थी। यह सौदा 40 अरब डॉलर का है। देश में कंपनी इतिहास में इसे सबसे बड़ा विलय सौदा करार दिया गया है। इस विलय के बाद देश की एक बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी सृजित होगी। 

विलय के बाद बनने वाली नई इकाई की संयुक्त रूप से संपत्ति करीब 18 लाख करोड़ रुपये होगी। इस सौदे के तहत एचडीएफसी के प्रत्येक शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस विलय के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई भारतीय बैंक दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंकों में शुमार होगा। 

ब्लूमबर्ग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प का गठजोड़ एक ऐसा ऋणदाता बनाता है जो जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड और बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प के बाद इक्विटी बाजार पूंजीकरण में चौथे स्थान पर है। इसकी कीमत करीब 172 अरब डॉलर है।

1 जुलाई से प्रभावी होने वाले विलय के साथ नई एचडीएफसी बैंक इकाई के पास लगभग 120 मिलियन ग्राहक होंगे जो जर्मनी की आबादी से अधिक है। यह अपने शाखा नेटवर्क को 8,300 से अधिक तक बढ़ाएगा और 177,000 से अधिक कर्मचारियों की कुल संख्या का दावा करेगा। एचडीएफसी एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी और सिटीग्रुप इंक समेत अन्य बैंकों से आगे निकल गया है।

टॅग्स :HDFCHDFC Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

ज़रा हटकेHDFC कर्मचारी ने अपने 'ठाकुर' वाले वीडियो की बताई सच्चाई, कहा- "मैं अपने बयान पर कायम हूं"

कारोबारMarket capitalization: 2.24 लाख करोड़ रुपये घटा, 10 में से 8 कंपनी का बुरा हाल,  रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका

कारोबारएचडीएफसी बैंक पर 4.88 लाख और श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम