लाइव न्यूज़ :

मंत्रालयों को दूसरी तिमाही में खर्चे बजट आवंटन के 20 प्रतिशत पर रखने की सलाह

By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून केन्द्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान वह अपने खर्चे वर्ष के कुल बजट आवंटन के 20 प्रतिशत तक ही सीमित रखें। कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार ने मितव्ययिता उपायों के तहत यह कदम उठाया है।

हालांकि, स्वास्थ्य, कृषि, उर्वरक, औषधि और खाद्य विभाग और मंत्रालयों को इस कटौती से अलग रखा गया है। इसके अलावा आवास और शहरी मामले, पेयजल, रेलवे, सड़क परिवहन, एमएसएमई और ग्रामीण विकास मंत्रालयों को भी 20 प्रतिशत व्यय प्रतिबंध के दायरे से छूट दी गई है।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में यह कहा गया है। इसके मुताबिक अन्य सभी मंत्रालयों और विभागों को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर 2021) के दौरान अपने सकल व्यय को 2021- 22 के बजट अनुमान के 20 प्रतिशत के भीतर रखा होगा।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि खर्च में यह कटौती पेंशन भुगतान, ब्याज भुगतान और राज्यों को धन के हसतांतरण जैसे मामलों में भी लागू नहीं होगी।

यह निर्देश व्यय सचिव की मंजूरी पर जारी किये गये हैं। व्यय सचिव वित्त सचिव भी हैं।

ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘कोविड- 19 केा मद्देनजर बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये और सरकार की संभावित नकदी की स्थिति को देखते हुये यह जरूरी समझा गया कि निर्दिष्ट मंत्रालयों और विभागों की मासिक, तिमाही व्यय योजना को दूसरी तिमाही के दौरान नियमन के दायरे में लाया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब