लाइव न्यूज़ :

अग्रिम कर संग्रह 54 प्रतिशत बढ़कर 4.60 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक अग्रिम कर संग्रह 53.50 प्रतिशत बढ़कर करीब 4.60 लाख करोड़ रुपये हो गया है जो अर्थव्यवस्था में आए सुधार को दर्शाता है।

मंत्रालय ने अपने एक बयान में वित्त वर्ष 2021-22 के प्रत्यक्ष कर संग्रह आंकड़े भी जारी करते हुए कहा कि 16 दिसंबर तक शुद्ध संग्रह 9.45 लाख करोड़ रुपये है जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 5.88 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह शुद्ध संग्रह में 60.8 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

वित्त मंत्रालय ने कहा, "वर्ष 2021-22 में अबतक शुद्ध कर संग्रह पिछले साल की समान अवधि के 6,75,409.5 करोड़ रुपये संग्रह की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2018-19 में शुद्ध संग्रह 6,70,739.1 करोड़ रुपये रहा था।"

चालू वित्त वर्ष की पहली, दूसरी एवं तीसरी तिमाही में कुल अग्रिम कर संग्रह 4,59,917.1 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 16 दिसंबर तक यह आंकड़ा 2,99,620.5 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कुल अग्रिम कर संग्रह इस साल 53.5 प्रतिशत बढ़ा है।

अग्रिम कर के इन आंकड़ों में 3.49 लाख करोड़ रुपये कंपनी कर और 1.11 लाख करोड़ रुपये व्यक्तिगत आयकर के हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इस राशि में बढ़ोतरी होने की भी उम्मीद है क्योंकि अभी कुछ बैंकों से कर जमा के बारे में सूचना आनी बाकी है।

हर साल तीसरी तिमाही के अग्रिम कर जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब