लाइव न्यूज़ :

आदित्य बिड़ला कैपिटल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 43 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर आदित्य बिड़ला कैपिटल का एकीकृत आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 43 प्रतिशत बढ़कर 377 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का किसी तिमाही में अबतक का सर्वाधिक लाभ है। इसका कारण कंपनी के व्यापार के सभी खंडों में मजबूत वृद्धि है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि एक साल पहले इसी अवधि में उसने 264 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था।

आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (एबीसीएल) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कर के बाद एकीकृत लाभ सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़कर 377 करोड़ रुपये हो गया। यह कंपनी द्वारा अब तक सर्वाधिक तिमाही लाभ है।

वित्तवर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान कंपनी की एकीकृत आय 22 प्रतिशत बढ़कर 5,961 करोड़ रुपयेरही, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 4,885 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...