लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह इस सप्ताह ऑस्ट्रेलियाई खदान से कोयले का निर्यात शुरू करेगा

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर अडाणी समूह इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया में अपनी कारमाइकल खदान से उच्च गुणवत्ता और कम सल्फर वाले कोयले का निर्यात शुरू करेगा।

अडाणी समूह की ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी ब्रावस माइनिंग एंड रिसोर्सेज ने एक बयान में कहा, ‘‘योजना के अनुसार कारमाइकल खदान से उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की पहली खेप बोवेन में उत्तरी क्वींसलैंड टर्मिनल में निर्यात के लिए तैयार की जा रही है।’’

एक सूत्र ने कहा कि निर्यात इस सप्ताह शुरू हो सकता है।

भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडाणी द्वारा संचालित समूह ने गैलिली घाटी स्थित खदानों से शुरुआत में सालाना एक करोड़ टन का उत्पादन करने की योजना बनाई है। ये कोयला कम सल्फर और उच्च कैलोरी का है।

बयान में कहा गया, ‘‘हमने कारमाइकल खदान से प्रति वर्ष निकाले जाने वाले 10 करोड़ टन कोयले के लिए पहले ही बाजार सुरक्षित कर लिया है। यह कोयला सूचकांक समायोजित मूल्य पर बेचा जाएगा, जिसका अर्थ है कि ऑस्ट्रेलिया में सभी करों और रॉयल्टी का भुगतान किया जाएगा।’’ हालांकि, फर्म ने मूल्य निर्धारण ब्यौरा साझा नहीं किया।

यह कोयला लगभग पूरी तरह भारत के लिए हैं, जहां लगभग 70 प्रतिशत बिजली जीवाश्म ईंधन के जरिए तैयार की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब