लाइव न्यूज़ :

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने 12 बैंकों से जुटाये 1.35 अरब डॉलर के कर्ज

By भाषा | Updated: March 18, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने 12 अंतरराष्ट्रीय बैंकों से 1.35 अरब डॉलर के कर्ज जुटाये हैं। कंपनी ने कहा कि ये कर्ज 12 अंतरराष्ट्रीय बैंकों के समूह के साथ किये एक बाध्यकारी समझौते के तहत निर्माणाधीन अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिये जुटाये गये हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे सबसे पहले राजस्थान के चार एसपीवी में 1.69 गीगावाट क्षमता की सौर व पवन ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तपोषित किया जायेगा। कंपनी ने कहा कि यह भारत में पहला प्रमाणित हरित हाइब्रिड परियोजना ऋण होगा।

ऋणप्रदाता समूह में शामिल 12 अंतरराष्ट्रीय बैंक ‘स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, इंटेसा सैनपॉलो एसपीए, एमयूएफजी बैंक, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन, कोऑपरेटिव राबोबैंक यूए, डीबीएस बैंक, मिजूहो बैंक, बीएनबी परिबा, बार्कलेज बैंक पीएलसी, ड्यूश बैंक एजी, सीमेंस बैंक जीएमबीएच और आईएनजी बैंक एनवी’ हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘एजीईएल ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं के एक समूह के साथ हस्ताक्षरित बाध्यकारी समझौतों के माध्यम से अपने निर्माणाधीन अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो के लिये 1.35 अरब डॉलर का ऋण जुटाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

क्रिकेट986 रन, 17 विकेट, 77.2 ओवर, 96 चौके और 58 छक्के?, दिल्ली से लेकर जयपुर तक रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल शतक फीके पड़े?

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन