लाइव न्यूज़ :

अडाणी एंटरप्राइजेज, 12 अन्य कंपनियों को नोएडा में औद्योगिक भूमि आवंटित

By भाषा | Updated: April 14, 2021 23:13 IST

Open in App

नोएडा (यूपी), 14 अप्रैल नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि उसने अडाणी एंटरप्राइजेज और डिक्सन टेक्नोलॉजीज सहित 13 कंपनियों को नोएडा क्षेत्र में औद्योगिक भूमि आवंटित की है। इस पहल से नोएडा क्षेत्र में 3,870 करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान है।

प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि अडाणी एंटरप्राइजेज को प्रस्तावित डेटा सेंटर के लिए सेक्टर 80 में 39,146 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। कंपनी द्वारा नोएडा में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की उम्मीद है।

प्राधिकरण ने कहा, ‘‘अडानी एंटरप्राइजेज एक डेटा सेंटर स्थापित करेगा, जिससे न केवल क्षेत्र में विकास होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।’’

प्राधिकरण ने 4,000 वर्ग मीटर से बड़े आकार के औद्योगिक भूमि भूखंडों के आवंटन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए थे, जिनके लिए आवेदन इस साल फरवरी में बंद कर दिए गए थे और बुधवार को इसके परिणाम घोषित किए गए।

बयान के अनुसार, 60 से अधिक फर्मों ने जमीन के लिए आवेदन किया था और उनमें से पात्र पाई गई 13 कंपनियों को भूखंड आवंटित किया गया।

इसके अलावा डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अग्रवाल एसोसिएट्स, वीवटेक्स प्रोजेक्ट्स, एनक्वाइन टेक न्यूट्री केयर एलएलपी, आरएएफ मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, रोटो पंप्स, के के फ्रैग्रेंस, सावी लीथर्स, मिठास स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट्स, अडोराटेक्स, वेस्टवे इलेक्ट्रॉनिक्स और धम्मपुर एल्को केम को भी जमीन मिली है।

नोएडा प्राधिकरण सीईओ रितु माहेश्वरी के अनुमोदन के बाद, सेक्टर 80, 145, 140ए और 151 में स्थित कुल 1,99,848 वर्ग मीटर भूमि भूखंडों को आवंटित किया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘नोएडा प्राधिकरण को इन आवंटनों से 344 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है, जिससे नोएडा क्षेत्र में 3,870 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 48,512 नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब