लाइव न्यूज़ :

डिजिटल बैंकिंग में भरोसा बनाये रखने के लिये एचडीएफसी बैंक के खिलाफ की गयी कार्रवाई: दास

By भाषा | Updated: December 4, 2020 15:00 IST

Open in App

मुंबई, 4 दिसंबर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल बैंकिंग में लोगों का भरोसा बनाये रखने के लिये एचडीएफसी बैंक के ऊपर कार्रवाई की गयी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर बैंकों को अधिक निवेश करने की जरूरत है।

एचडीएफसी बैंक की डिजिटल सेवाओं में हाल ही में आयी दिक्कतों समेत पिछले दो साल के दौरान कई बार आये व्यवधान के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को एचडीएफसी बैंक के ऊपर कार्रवाई की। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक को फिलहाल डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा नया क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया गया है।

दास ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में हाल ही में आये व्यवधान को लेकर भी नियामक अध्ययन कर रहा है।

दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘एचडीएफसी बैंक के मामले में पहले भी इस तरह की दिक्कतें आयी हैं। डिजिटल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग में एचडीएफसी बैंक की उपस्थिति अच्छी-खासी है। हमें कुछ कमियों को लेकर चिंताएं हैं। यह आवश्यक है कि एचडीएफसी बैंक अब और विस्तार करने से पहले अपनी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रणाली को मजबूत करे।’’

आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘‘हम डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हजारों-लाखों उपभोक्ताओं को एक ही साथ घंटों के लिये समस्याओं से जूझने के लिये नहीं छोड़ सकते हैं, विशेषकर वह भी तब... जब हम डिजिटल बैंकिंग पर इतना जोर दे रहे हैं। डिजिटल बैंकिंग में लोगों के भरोसे को बरकरार रखा जाना चाहिये।’’

एचडीएफसी बैंक संपत्ति के आधार पर निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है। इसे रिजर्व बैंक पहले ही बैंकिंग प्रणाली के लिये महत्वपूर्ण निकाय के रूप में चिह्नित कर चुका है। यह सबसे अधिक क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला बैंक भी है तथा डिजिटल भुगतान के प्रसंस्करण में इसकी बढ़िया हिस्सेदारी है।

एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशिधर जगदीशन ने बृहस्पतिवार को ग्राहकों से माफी मांगी और कमियों पर काम करने का वादा किया।

इस बीच, दास ने शुक्रवार को आशा व्यक्त किया कि एचडीएफसी बैंक प्रबंधन वांछित मुद्दों पर काम करेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक अब प्रौद्योगिकी-संबंधित मुद्दों पर बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से सवाल-जवाब करेगा। दास ने कहा कि कई बार कुछ कदम उठाना अपरिहार्य और अनिवार्य हो जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘नियामक होने तथा देश में डिजिटल भुगतान खंड के संरक्षक होने के नाते मुझे लगता है कि केंद्रीय बैंक को भी कदम उठाना होता है और ठीक यही हमने किया है।’’

दास ने सभी बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और वित्तीय क्षेत्र के अन्य निकायों को आईटी पर निवेश करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिये ऐसा करना आवश्यक है। दास ने कहा कि आगे चलकर पूरा वित्तीय परिदृश्य आईटी पर निर्भर हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब