लाइव न्यूज़ :

एएआई समितियों के मुताबिक अडाणी ने ब्रांडिंग, लोगो समझौते को तोड़ा, समूह ने बदलाव शुरू किए

By भाषा | Updated: July 21, 2021 11:53 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई केंद्र द्वारा संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की तीन समितियों ने जनवरी में अहमदाबाद, मेंगलुरु और लखनऊ हवाईअड्डों पर अडाणी समूह को ब्रांडिंग और लोगो मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाया।

इसके बाद इन तीन हवाई अड्डों का संचालन करने वाली अडाणी समूह की कंपनियों ने ब्रांडिंग और डिस्प्ले में बदलाव करना शुरू कर दिया है, ताकि उन्हें रियायत समझौतों के अनुरूप बनाया जा सके, जिन पर उन्होंने एएआई के साथ हस्ताक्षर किए थे।

एएआई ने कहा कि 29 जून को लखनऊ और मंगलौर हवाईअड्डों पर ब्रांडिंग और डिस्प्ले में बदलाव की प्रक्रिया चल रही थी और अहमदाबाद हवाईअड्डे पर इसे पूरा कर लिया गया है।

पीटीआई-भाषा के पास इस मामले से संबंधित विभिन्न दस्तावेज हैं, जिनमें आरटीआई प्रश्नों के जवाब में मिली जानकारी भी शामिल है।

अडाणी समूह ने फरवरी 2019 में उपरोक्त तीन हवाई अड्डों को चलाने के लिए बोलियां जीतीं। इसकी कंपनियों - अडाणी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एएलआईएएल), अडाणी मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एएमआईएएल) और अडाणी अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एएआईएएल) ने फरवरी 2020 में एएआई के साथ रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए। इन कंपनियों ने अक्टूबर और नवंबर 2020 में हवाईअड्डों का कार्यभार संभाला।

एएआई ने दिसंबर 2020 में तीन हवाईअड्डों पर ब्रांडिंग और डिस्प्ले को रियायत समझौतों के अनुसार नहीं पाया। इसलिए तीनों कंपनियों को पत्र लिखकर ‘‘सुधारात्मक उपाय’’ करने के लिए कहा। हालांकि, इन कंपनियों ने दिसंबर के अंत में जवाब दिया कि उन्होंने समझौतों के तहत ब्रांडिंग मानदंडों का उल्लंघन नहीं किया है।

इसके एक महीने बाद एएआई ने तीनों हवाई अड्डों पर सभी होर्डिंग और डिस्प्ले का संयुक्त सर्वेक्षण करने के लिए तीन अलग-अलग समितियों का गठन किया।

प्रत्येक समिति में चार सदस्य थे- अडाणी समूह की कंपनी का एक कार्यकारी, जो हवाई अड्डे का संचालन कर रहा है, केंद्र द्वारा संचालित इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड का एक अधिकारी और एएआई के दो अधिकारी।

समिति में अपनी जांच में पाया की समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया गया है।

इस बारे में पीटीआई-भाषा ने अडाणी समूह से पूछा कि क्या वह इन तीन समितियों के निष्कर्षों से सहमत है और क्या उसने तीनों हवाईअड्डों पर डिस्प्ले और ब्रांडिंग को बदलने का काम पूरा कर लिया है। इसके जवाब में अडाणी समूह के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें एएआई के साथ साझेदारी करने पर गर्व है... एएआई और अडाणी एयरपोर्ट के बीच हवाईअड्डों पर साझा-ब्रांडिंग और अन्य पहलुओं पर आपसी सहमति है।’’

उन्होंने आगे कहा कि समझौते के अनुसार प्राधिकरण और परिचालक दोनों के लोगो एक साथ समान आकार में प्रदर्शित किए जाएंगे।

एक आरटीआई के जवाब में एएआई ने कहा कि लखनऊ और मेंगलुरू हवाईअड्डों पर ब्रांडिंग और होर्डिंग में बदलाव किए जा रहे हैं, जबकि अहमदाबाद हवाईअड्डे पर ब्रांडिंग और होर्डिंग समझौते के शर्तों के अनुसार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग