लाइव न्यूज़ :

अबू धाबी के सरकारी संपत्ति कोष को ढांचागत क्षेत्र में निवेश के लिये 100 प्रतिशत कर छूट

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर सरकार ने अबू धाबी के सरकारी संपत्ति कोष... एमआईसी रेडवूड 1 आरएससी... को निर्धारित ढांचागत क्षेत्र में निवेश के लिये 100 प्रतिशत आयकर छूट दी है।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुये कहा कि इसके साथ एसडब्ल्यूएफ के भारत के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश के लिये ब्याज, लाभांश और दीर्घकालीन पूंजी लाभ से आय को छूट दी गयी है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘अबू धाबी के सरकारी संपत्ति कोष (एसडब्ल्यूएफ)... एमआईसी रेडवूड 1 आरएससी लि... पहला विदेशी एसडब्ल्यूएफ है जिसे भारत में निर्धारित प्राथमिक क्षेत्रों में दीर्घकालीन निवेश को लेकर आयकर से 100 प्रतिशत छूट दी गयी है।’’

भारत ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र में दीर्घकालीन निवेश आकर्षित करने को लेकर एफडीआई के लिये कुछ क्षेत्रों को छोड़कर धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को खोला है। साथ ही सरकारी कोषों को काफी कर छूट प्रदान की है।

एक कर अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान देश के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विदेशी निवेश में तेजी लाने के लिये एमआईसी रेडवूड 1 आरएससी की अधिसूचना की प्रक्रिया रिकार्ड समय में पूरी हुई है।

एमआईसी रेडवूड 1 आरएससी ने 18 सितंबर को आवेदन देकर कर छूट की मांग की थी और कोष को 100 प्रतिशत कर छूट देने को लेकर अधिसूचना दो नवंबर को जारी कर दी गयी।

एसडब्ल्यूएफ और पेंशन काष को आयकर छूट दिये जाने से ढांचागत क्षेत्र में विदेशी पूंजी आने की उम्मीद है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग