लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी राज्य बीमा योजना में नबंबर में 9.33 लाख नये सदस्य

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली 25 जनवरी सरकारी आंकड़ों के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा ​निगम योजना (ईएसआईसी) में नवंबर 2020 में 9.33 लाख नए सदस्य जुड़े। ये आंकड़े संगठित क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रोजगार की दशा-दिशा के संकेत माने जाते हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की सोमवार को जारी रपट में समाहित इन आंकड़ों के मुताबिक ईएसआईसी द्वारा प​रिचालित इस सामाजिक सुरक्षा योजना में नबंबर में 9.33 लाख नये सदस्य शामिल हुए। इससे पिछले महीने नये सदस्यों की संख्या 11.99 लाख थी।

आलोच्य माह में जून में जुड़े नये सदस्यों की संख्या सकल तौर पर 8.87 लाख, मई में 4.89 लाख और अप्रैल में 2.63 लाख थी। यह दर्शाता है कि लॉकडाउन में ढील के बाद संगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

जुलाई में सकल नये सदस्यों का पंजीयन घट कर 7.63 लाख पर चला आया था, पर अगस्त में यह 9.5 लाख और सितंबर में 11.58 लाख पहुंच गया।

सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिये 25 मार्च को लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। बाद में लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील दी गयी।

मार्च 2020 में ईएसआईसी की योजना में सकल नये पंजीकरण 8.21 लाख और फरवरी 2020 में 11.83 लाख थे।

एनएसओ के आंकड़े के अनुसार, 2019-20 में नये अंशधारकों की सकल संख्या 1.51 करोड़ थी। इससे एक साल पहले इस योजना में सकल नये पंजीकरण 1.49 करोड़ थे।

रपट के अनुसार, सितंबर 2017 से नवबंर 2020 के बीच पंजीकृत सकल नये सदस्यों की संख्या 4.5 करोड़ रही। एनएसओ अप्रैल 2018 से ये मासिक आंकड़े दे रहा है। इसकी शुरुआत सितंबर 2017 के आंकड़ों के साथ हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब