लाइव न्यूज़ :

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 92 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आय दस हजार या उससे कम

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत आठ करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों में से 92 प्रतिशत की आय दस हजार रुपये प्रति माह या उससे कम है। ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

पोर्टल पर पंजीकृत कुल श्रमिकों में से 72 प्रतिशत श्रमिक अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हैं।

ई-श्रम पोर्टल देश में असंगठित कामगारों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने में मदद करने के लिए है। पोर्टल का उद्देश्य देश में 38 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के वितरण को बढ़ावा देना है। इसे 26 अगस्त, 2021 को शुरू किया गया था।

नवनीतम आंकड़ों के अनुसार अबतक कुल 8.01 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने पोर्टल पर पंजीकरण किया हैं। यह आंकड़े दर्शाते है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक गरीबी में जी रहे है और उनमें से अधिकांश सामाजिक रूप से पिछड़े समुदायों से हैं।

आंकड़ों के अनुसार पोर्टल पर पंजीकृत 92.37 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आय दस हजार रुपये प्रति माह या उस काम है, जबकि केवल 5.58 प्रतिशत श्रमिकों की आय 10,001 से 15,000 रुपये प्रति माह के बीच है।

आंकड़ों के सामाजिक श्रेणी विश्लेषण से पता चलता है कि 72.58 प्रतिशत पंजीकृत श्रमिक सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों से हैं। इनमे से 40.44 प्रतिशत ओबीसी, 23.76 प्रतिशत एससी और 8.38 प्रतिशत एसटी शामिल हैं। वही सामान्य श्रेणी के श्रमिकों का अनुपात 27.41 प्रतिशत है।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पोर्टल पर पंजीकृत 86.58 प्रतिशत श्रमिकों ने बैंक खाते का विवरण प्रदान किया है। वही पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों में 61.4 प्रतिशत 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के हैं, जबकि 22.24 प्रतिशत की आयु 40 से 50 वर्ष के बीच है।

इसके अलावा 51.66 प्रतिशत पंजीकृत श्रमिक महिलाएं हैं और 48.34 प्रतिशत पुरुष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब