लाइव न्यूज़ :

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी फरवरी 2022 में होने की संभावना: दूरसंचार मंत्री

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी संभवत: फरवरी 2022 में होगी और सरकार इसे जनवरी में कराने का प्रयास कर सकती है।

वैष्णव ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल ने दूरसंचार क्षेत्र में जिन सुधारों को लेकर पैकेज को मंजूरी दी है, वे मौजूदा कंपनियों के बाजार में बने रहने के लिये पर्याप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि और सुधारों तथा संरचनात्मक बदलाव पर विचार जारी है। क्षेत्र में और कंपनियों को आना चाहिए।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दबाव में फंसे दूरसंचार क्षेत्र के लिये बड़े सुधार पैकेज को मंजूरी दी। इस पैकेज में सांविधिक बकाये के भुगतान से चार साल की मोहलत, दुलर्भ रेडियो तरंगों को साझा करने की अनुमति, सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) की परिभाषा में बदलाव तथा स्वत: मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति शामिल है।

वैष्णव ने कहा, ‘‘प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए आज का सुधार पैकेज काफी अच्छा है। निश्चित रूप से यह दूरसंचार कंपनियों के अस्तित्व को कायम रखने, क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनाये रखने तथा क्षेत्र की मजबूती के लिहाज से बेहतर है। कुछ और बदलाव प्रस्तावित हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि उनसे और कंपनियां क्षेत्र में आएंगी।’’

मंत्री ने कहा कि सरकार दूरसंचार क्षेत्र की मजबूती को लेकर सुधारों को आगे बढ़ाने के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ‘‘हमारा इरादा रुकने का नहीं है।’’

वैष्णव ने कहा कि उन्होंने बुधवार को पैकेज की जानकारी देने के बाद क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के साथ बात की और उन्होंने जिन उपायों की घोषणा की गयी है, उनको लेकर खुशी जतायी।

मंत्री ने कहा, ‘‘सभी बड़ी कंपनियों ने कहा कि जो जरूरत थी, वे कदम उठाये गये हैं।’’

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में होगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘इसके फरवरी 2022 में होने की संभावना है...हम जनवरी में भी प्रयास कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब