लाइव न्यूज़ :

स्टोवक्राफ्ट के आईपीओ को 2.93 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी रसोई के उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टोव क्राफ्ट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोलियों के दूसरे दिन 2.93 गुना अभिदान मिला है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ के लिए 58,94,642 शेयरों की पेशकश पर 1,72,55,572 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड के लिए आठ प्रतिशत अभिदान मिला है। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 1.85 गुना और खुदरा निवेशकों के खंड को 13.08 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 95 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। साथ ही 82.50 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 384-385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ सोमवार को खुला था।

स्टोव क्राफ्ट ने पिछले सप्ताह एंकर निवेशकों से 185 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 412.62 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी