लाइव न्यूज़ :

25 एग्रीटेक स्टार्ट-अप्स को सिस्को एग्री चैलेंज के सेमीफाइनल के लिए चुना गया

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च आईटी कंपनी सिस्को इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसकी सरकार के साथ साझेदारी में आयोजित किये गये 'सिस्को एग्री चैलेंज' के सेमीफाइनल दौर के लिए 25 एग्री-टेक स्टार्टअप को चुना गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस स्पर्धा में 844 प्रविष्टियां मिली थीं। सेमीफाइनल के लिए चुनी गयी 25 इकाइयां अप्रैल से शुरू होने वाले अगले चक्र में अपने अपने समाधान/ प्रौद्योगिकी का उपयोगकर्ताओं की दृष्टि से परीक्षण शुरू करेंगी।

सिस्को एग्री चैलेंज एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य एग्री-टेक स्टार्टअप को उन समाधानों को तैयार करने के लिए प्रेरित करना है जो कम से कम एक करोड़ जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

सिस्को इंडिया और सार्क के प्रबंध निदेशक (सार्वजनिक मामलों और रणनीतिक संलग्नता) हरीश कृष्णन के अनुसार, ‘‘चुने गये स्टार्टअप, बहुत से आवश्यक नवाचार और समाधान लाने का वादा करते हैं जो कृषि क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी कृषि क्षेत्र में डिजिटलीकरण के लाभों को लाने के लिए इन स्टार्टअप के साथ साझेदारी करना चाहती है।

सिस्को-एग्री चैलेंज की अवधारणा और प्रबंधन, नज सेंटर फॉर सोशल इनोवेशन द्वारा किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम