लाइव न्यूज़ :

RTI में आरबीआई का खुलासा, मोदी सरकार के 4 साल में हुए 90,000 करोड़ से ज्यादा के बैंक घोटाले

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 3, 2018 01:42 IST

मोदी सरकार के 4 साल के कार्यकाल में देश के बैंकों से घोटाले की जानकारी आरबीआई के द्वारा दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मई:  मोदी सरकार के 4 साल के कार्यकाल में देश के बैंकों से घोटाले की जानकारी आरबीआई के द्वारा दी गई है। आरबीआई के मुताहिक 4 सालों नें 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान करीब 23 हजार बैंक फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ बैंकों का एनपीए भी तेजी से बढ़ रहा है। 

31 दिसबंर 2017 तक सभी बैंकों का एनपीए बढ़कर 8,40,958 करोड़ रुपए हो चुका था। इस बात की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत आरबीआई के द्वारा दी गई है। जिसमें सामने आया है कि मोदी सरकार के 4 साल के दौरान देश के बैंकों से 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले हुए हैं। इस दौरान देश के विभिन्न बैंकों से 19000 से ज्यादा घोटाले हुए।

आरबीआई के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2017-18 में बैंक फ्रॉड की 5152 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं, जबकि वित्‍त वर्ष 2016-17 में ऐसी 5000 घटनाएं रिपोर्ट हुई थीं। वित्‍त वर्ष 2017-18 के हुई घटनाओं में कुल मिलाकर 28,459 करोड़ रुपए के फ्रॉड हुए हैं, जबकि वित्‍त वर्ष 2016-17 में इन घटनाओं में 23933 करोड़ रुपए के फ्रॉड हुए थे। 

 वहीं,  2013 से लेकर 1 मार्च 2018 तक कुल मिलाकर 23866 फ्रॉड के मामले सामने आए। इन मामलों में 1,00,718 करोड़ रुपए का फ्रॉड सामने आया। साल 2015-16 के दौरान 4693 मामलों में 18,698 करोड़ रुपए और 2014-15 के दौरान 4,639 मामलों में 19,455 करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है।  2013-14 के दौरान 4,306 मामलों में 10,170 करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ था। 

आरबीआई ने कहा है कि धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद इन मामलों में तथ्यों और परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई की जाती है।  गौरतलब है कि देश में एनपीए के सबसे ज्यादा मामले उद्योगों को दिए गए ऋण के मामले में सामने आए हैं। एनपीए के मामले में एसबीआई सबसे आगे है।

टॅग्स :आरबीआईनरेंद्र मोदीआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब