लाइव न्यूज़ :

विश्व स्वास्थ्य संगठन के बजट में 16 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:02 IST

Open in App

जिनेवा, 28 मई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी के बजट में ‘‘महत्वकांक्षी वृद्धि’’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस संबंध में हुई एक बैठक में कुछ सदस्यों का मानना था कि डब्ल्यूएचओ कमजोर वित्तीय स्थिति के चलते दुनिया के स्वास्थ्य की रक्षा नहीं कर पा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य सभा की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रतिनिधियों ने डब्ल्यूएचओ के अगले दो साल के बजट में 16 प्रतिशत वृद्धि प्रस्ताव को मंजूरी देते हुये उसे 6.1 अरब डालर कर दिया।

डब्ल्यूएचओ की 90 प्रतिशत से अधिक कोष पहले तय स्वास्थ्य सम्बंधी मदों के लिए निर्धारित रहता है। ऐसे में कई बार अचानक उत्पन्न संकटों में एजेंसी कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है।

डब्ल्यूएचओ के आपात प्रबंधन प्रभाग के प्रमुख डा. माइकेल रेयान ने कहा कि वर्तमान में संगठन में 70 प्रतिशत कोष की कमी है। ऐसे में संगठन के सामाने अत्यावश्यक प्राथमिकता वाले काम को भी पूरा नहीं कर पाने का संकट है।

कोविड- 19 महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर इससे निपटने के तौर तरीकों पर की गई समीक्षा में कहा गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये एजेंसी अधिक तेजी से और सक्रियता से काम कर सकती थी लेकिन उसके पास धन की कमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग