लाइव न्यूज़ :

जीएसटी भरपाई के लिये राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को 6,000 करोड़ रुपये की 11वीं किस्त जारी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में कमी को पूरा करने के लिये 11वीं किस्त के तौर पर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 6,000 करोड़ रुपये जारी किये। इसके साथ अब तक इस व्यवस्था के अंतर्गत 66,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

केंद्र ने जीएसटी के क्रियान्वयन के कारण राजस्व संग्रह में अनुमानित 1.10 लाख करोड़ रुपये की कमी को पूरा करने के लिये अक्टूबर 2020 में विशेष सुविधा की व्यवस्था की है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने जीएसटी संग्रह में कमी को पूरा करने के लिये राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 6,000 करोड़ रुपये की साप्ताहिक 11वीं किस्त जारी की है।

इसमें से 5,516.60 करोड़ रुपये 23 राज्यों और 483.40 करोड़ रुपये विधान सभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों... दिल्ली, जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी... को जारी किये गये।

बयान के अनुसार शेष पांच राज्यों... अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम... के राजस्व संग्रह में जीएसटी क्रियान्वयन के कारण कमी नहीं रही।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस सप्ताह राशि 5.10 प्रतिशत ब्याज पर जुटायी गयी। अब तक केंद्र सरकार ने इस विशेष व्यवस्था के तहत 66,000 करोड़ रुपये औसतन 4.72 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लिया गया है।’’

इसमें से 60,066.36 करोड़ रुपये राज्यों को जबकि 5,933.64 करोड़ रुपये विधानसभा वाले तीन केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किये गये।

इसके अलावा केंद्र ने वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद के लिये राज्यों को उनके सकल राज्य घरेलू उत्पाद के 0.50 प्रतिशत के बराबर अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी दी है।

बयान के अनुसार इस प्रावधान के अंतर्गत पूरी अतिरिक्त राशि 1,06,830 लाख करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 0.50 प्रतिशत) की मंजूरी 28 राज्यों को दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब