लाइव न्यूज़ :

SONG ZUBAN KAHE ALWIDA: प्रणव वत्स की यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुई ''ज़ुबाँ कहे अलविदा''

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2023 19:47 IST

SONG ZUBAN KAHE ALWIDA:प्रणव वत्स अभिनय करते दिखाई दे रहे हैं। इसके पहले उन्होंने आश्रम फेम अभिनेत्री त्रिधा चौधरी के साथ "धुआँ धुआँ" सॉन्ग किया था और फिर उन्होंने अभिनेत्री सोनल सिंह के साथ "ना इश्क़ तुमसे करेंगे" में शानदार परफॉर्म किया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रणव वत्स व काजल चौहान ने एक दूसरे के साथ इमोशनल बॉन्डिंग शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।आजकल टीनएज में नई नई म्यूज़िक तलाश करते हैं।

SONG ZUBAN KAHE ALWIDA: ज़ी म्यूज़िक के म्यूज़िक एलबम में एक और बेहतरीन इमोशनल सॉंग "ज़ुबाँ कहे अलविदा" शामिल हो गया है। ज़ी म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर इस इमोशनल सॉन्ग को रिलीज़ किया गया है। मॉडल अभिनेता प्रणव वत्स एक के बाद लगातार अंतराल में म्यूज़िक वीडियो से अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देकर एलबम इंडस्ट्री व ट्रेड के बीच सुर्खियों में छाए हुए हैं ।

एक महीने के अंदर ये तीसरा मौक़ा है जिसमें अलग-अलग शेड्स के गानों में प्रणव वत्स अभिनय करते दिखाई दे रहे हैं। इसके पहले उन्होंने आश्रम फेम अभिनेत्री त्रिधा चौधरी के साथ "धुआँ धुआँ" सॉन्ग किया था और फिर उन्होंने अभिनेत्री सोनल सिंह के साथ "ना इश्क़ तुमसे करेंगे" में शानदार परफॉर्म किया था।

अब ये ज़ुबाँ कहे अलविदा म्यूज़िक वीडियो के रूप में तीसरा मौक़ा है जहाँ उनकी अभिनेत्री हैं काजल चौहान । गाने को रिलीज़ कर दिया गया है जिसमें कपल के रूप में दिख रहे प्रणव वत्स व काजल चौहान ने एक दूसरे के साथ इमोशनल बॉन्डिंग शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

खूबसूरत लोकेशन्स पर कई शेड्स में गाने को फिल्माया गया है जहाँ प्रणव वत्स और काजल चौहान ने बेहद संज़ीदगी से गाने के एक एक पल को खूबसूरती से निभाया है । गाने के बोल और म्यूज़िक का बेहतरीन कंपोजिशन बन पड़ा है, अब इस गाने को उन कपल्स के बीच सुखियों में देखा जा सकता है जो आजकल टीनएज में नई नई म्यूज़िक तलाश करते हैं।

युवाओं के बीच यह गीत यदि आकर्षण पैदा कर दे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी । निर्माता वृन्दा भंडारी, अनवर शेख व विनोद पालीवाल के पीवीएम प्रेजेंट्स , वी बी इवेंट्स एंड प्रोडक्शन के बैनर तले कनिशा फिल्म्स क्रियेशन्स के एसोसिएशन में बने गाने "ज़ुबाँ कहे अलविदा" के गीतकार हैं प्रणव वत्स, संगीत व आवाज़ दिया है विवियन रिचर्ड ने ।

इस गाने के निर्देशक हैं देव थापे व ऋषि कुमार । वहीं डीओपी अंकित मिश्रा व रवि कुमार हैं । इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं श्रुति शुक्ला । एडिटर हैं मनोज मगर व लाइन प्रोड्यूसर हैं वीरेंद्र राव । प्रचार प्रसार का जिम्मा संजय भूषण पटियाला का है ।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल