लाइव न्यूज़ :

सुसाइड से पहले जिया खान ने लेटर के जरिए बताई थी ये बड़ी वजह, कहा- प्रेग्‍नेंसी के डर के बावजूद तुम्‍हें सब कुछ सौंपा लेकिन...

By अमित कुमार | Updated: June 3, 2020 20:40 IST

प्यार में धोखा खाने के बाद फिल्मों की कहानियों में अक्सर आपने एक्ट्रेसेस को सुसाइड करते देखा होगा। लेकिन जिया खान उन बदकिसम्त लोगों में शामिल हैं जिनके साथ ये हादसा रियल लाइफ में हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजिया खान की मौत के एक हफ्ते बाद उनकी सिस्टर को जिया का लिखा हुआ 6 पन्नों का आखिरी लेटर मिला।लेटर में जिया ने किसी का नाम नहीं लिखा था लेकिन उन्होंने अपनी बातों से ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की ओर ईशारा जरूर किया था।

महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस जिया खान की आज पुण्यतिथि है। 3 जून 2013 को जिया खान ने सुसाइड कर लिया था। जिया खान के इस कदम से उनके घरवाले भी अंजान थे। सुसाइड के बाद उनका एक लेटर मिला जिसमें उन्होंने अपनी मौत की वजह बताई थी। हालांकि, लेटर में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा था लेकिन उन्होंने अपनी बातों से ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की ओर ईशारा जरूर किया था। 

जिया खान की मौत के एक हफ्ते बाद उनकी सिस्टर को जिया का लिखा हुआ 6 पन्नों का आखिरी लेटर मिला। इस लेटर ने काफी हद तक उनकी मौत की वजह लोगों के सामने जाहिर कर दी थी। लेटर में जिया ने बताया था कि वह किन हालातों से गुजर रही थीं। लगातार धोखा खाने के बाद वह अंदर से टूट चुकी थी और उनके पास जीने की कोई वजह नहीं बची थी। 

हाईप्रोफाइल मामला होने चलते जब इससे जुड़ी बातें सामने आई तो यह केस सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई ने उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से पूछताछ की। कहा जाता है कि जिया ने सूरज के लिए लेटर में लिखा था, ''अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है। अगर तुम इसे पढ़ रहे हो, तो इसका मतलब है कि मैं या तो जा चुकी हूं या इसकी तैयारी में हूं। मैं अपना आने वाला कल तुम्हारे साथ में देखती थी। मगर तुमने मेरे उन सपनों को चूर चूर कर दिया। अब ऐसा लगता है कि जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं।''

जिया खान 'निशब्द' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं थीं। इसके अलावा आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' में भी वह काम कर चुकी थी। आखिरी बार वह अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल' में भी नजर आईं थीं। जिया अपनी फिल्मी करियर को लेकर काफी फोकस थीं लेकिन प्यार में धोखा खाने के बाद उनके सारे सपने बिखर गए थे। 

टॅग्स :जिया खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!