लाइव न्यूज़ :

Zero Box Office Collection Day 1:ओपनिंग डे कमाई में आमिर-सलमान से पिछड़े शाहरुख खान, जानें पहले दिन का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2018 12:26 IST

ZERO box office collection report on opening day: शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को बहुत ज्यादा अच्छे  रिव्यू तो मिले हैं नहीं।

Open in App

शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को बहुत ज्यादा अच्छे  रिव्यू तो मिले हैं नहीं। लेकिन अगर फिल्म के कलेक्शन की बात की जाए  तो ये शानदार रहा है।  शाहरुख के रिकॉर्ड को देखते हुए ये कमाई कम मानी जा रही है। 

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि जीरो ने पहले दिन करीब 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया इसके बाद भी शाहरुख कमाई के मामले में सलमान खान की फिल्म रेस-3 और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफहिंदोस्तान से ओपनिंग डे की कमाई के मामले में पिछड़ गए हैं।

 'रेस-3' ने पहले दिन करीब 27 करोड़ कमाए थे तो वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन ही करीब 52 करोड़ की कमाई कर ली थी। जबकि जीरो ने केवल 20 करोजड के आसपास की कमाई कर पाई है।

जीरो की कहानी

जीरो कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ के चार फुट और दो इंच के बउआ सिंह (शाहरुख खान) की है। बउआ सिंह की उम्र 39 साल हो गई है। लेकिन उनके बौने होने चलते वह अपनी जिंदगी में एक मसखरा बनकर रह गए हैं। तभी उन्हें एक लड़की की तस्वीर अच्छी लग जाती है। संयोग से वह लड़की आफिया (अनुष्का शर्मा) भी अपने मां-बाप की स्पेशल चाइल्ड है।

लेकिन शारीरिक तौर पर विकलांग आफिया का दिमाग बड़ा ही दुरुस्त है। वह मार्श मिशन पर रॉकेट भेजने की तैयारी कर रही होती है। लेकिन उसे बौने और दसवीं फेल बउआ सिंह की गंवारपन अच्छा लगता है। दिल्ली के आलिशान होटल इंपीरियल में दोनों का शारीरिक संबंध बन जाता है। लेकिन बउआ सिंह यही से मेरठ भाग आता है।

बाद अपने पिता अशोक (तिग्मांशु धूलिया) के दबाव में वह शादी के लिए तैयार होता है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री बबिता कुमारी (कैटरीना कैफ) से मिलने चक्कर में वह शादी से भाग जाता है। एक नाटकीय और अविश्वनीय तरीके से वह बबिता कुमारी के बेड तक जगह पा जाता है। लेकिन प्यार का इजहार करने पर बबिता उसे जलील कर के अपने यहां से भगा देती है।

तब बउआ ‌सिंह को दोबारा आफिया की याद आती है। वह अपने दोस्त गुड्डू (मोहम्मद जीशान अयूब) के आफिया से मिलने अमेरिका चला जाता है। आफिया वहां उसे देखते ही गोली चला देती है, लेकिन आफिया के हिलते हाथ से निशाना चूक जाता है।

बउआ सिंह तब वहां खुद को बचाने के लिए एक दुधमुंही बच्ची का सहारा लेता है, लेकिन जब उसे यह पता चलता है जिसे अपने गोंद में उठा रखा है वह उसकी अपनी बच्ची है तो दिमाग फिर जाता है। यहां से जीरो, बउआ ‌सिंह एक दिन भारत का सबसे ज्यादा चर्चा पाने वाला शख्स बनता है।

फिल्म के क्लाइमेक्स में करीब आधे का मिशन-मार्श है। निर्देशक चाहते हैं इस हिस्से की कहानी दर्शकों को ना बताई जाए। इसलिए आपको इसके कहानी सिनेमाघर में देखनी होगी। क्या बउआ सिंह, दोबारा आफिया के प्यार को जीत पाएगा? आनंद एल राय ऐसी जगहों पर शादी को ले आते और मंडप तक बात जाती है। इस बार उन्होंने फेरे शुरू कराने के बाद शादी तुड़वाई है। किसकी? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

टॅग्स :ज़ीरो (फिल्म)शाहरुख़ खानअनुष्का शर्माकैटरीना कैफबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल