युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर एक्स-गर्लफ्रेंड किम शर्मा भी हुईं भावुक, पत्नी हेजल की पोस्ट पर किया ये कमेंट

By मेघना वर्मा | Published: June 11, 2019 09:32 AM2019-06-11T09:32:49+5:302019-06-11T09:32:49+5:30

युवराज और किम शर्मा का रिलेशनशिप कई सालों तक चला था। साल 2007 में दोनों के शादी करने की भी खबर ने खूब सुर्खियां बटोंरी थीं। हलांकि बाद में इसे दोनों स्टार्स ने गलत ठहराया था।

Yuvraj Singh's ex-girlfriend Kim Sharma reaction on his retirement | युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर एक्स-गर्लफ्रेंड किम शर्मा भी हुईं भावुक, पत्नी हेजल की पोस्ट पर किया ये कमेंट

युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर एक्स-गर्लफ्रेंड किम शर्मा भी हुईं भावुक, पत्नी हेजल की पोस्ट पर किया ये कमेंट

भारतीय क्रिकेट में अपनी बैटिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले युवराज सिंह ने कल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। युवी के फैंस के लिए कल का दिन ना भूलने वाला कहा जा सकता है। उनका यूं रिटायरमेंट का ऐलान करना सभी को चौंका गया है। युवी केवल क्रिकेट की दुनिया में भी नहीं चमके बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी वह काफी फेमस रहे। बॉलीवुड की कई हसीनाओं से भी युवी के अफेयर काफी सुर्खियों में रहे। 

युवराज के रिटायरमेंट के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड किम शर्मा ने भी अपना रिएक्शन दिया। पत्नी हेजल ने जब युवराज सिंह की एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की तो किम खुद को उस फोटो पर कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। 

हेजल ने युवराज सिंह की फोटो शेयर करके लिखा, 'और इसी के साथ एक युग का अंत हुआ। तुम्हारे ऊपर गर्व है हसबैंड, अब नये चैप्टर की तरफ...लव युवराज सिंह।' इस पोस्ट के शेयर होते ही लोगों ने युवराज के लिए कमेंट करने लगे। वहीं उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड किम शर्मा ने लिखा, 'तुम दोनों ऐसे ही चमकते रहो।' 

युवराज और किम शर्मा का रिलेशनशिप कई सालों तक चला था। साल 2007 में दोनों के शादी करने की भी खबर ने खूब सुर्खियां बटोंरी थीं। हलांकि बाद में इसे दोनों स्टार्स ने गलत ठहराया था।

युवराज खुद अपना संन्यास की घोषणा करते हुए इमोशनल हो गए। वहीं उनके फैंस भी उनके संन्यास की खबर सुनकर भावुक हो गए। युवराज की बैटिंग ने कई लोगों को उनके कुछ यादगार लम्हें दिए हैं। इनमें सिर्फ आम नागरिक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं।
  

Web Title: Yuvraj Singh's ex-girlfriend Kim Sharma reaction on his retirement

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे