लाइव न्यूज़ :

पहली बार दिलजीत के साथ दिखेंगी यामी, लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 30, 2019 07:58 IST

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की इस साल दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसके अलावा उन्हें एक और फिल्म मिली है, जिसमें वह पहली बार यामी गौतम के साथ नजर आएंगे.

Open in App

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की इस साल दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसके अलावा उन्हें एक और फिल्म मिली है, जिसमें वह पहली बार यामी गौतम के साथ नजर आएंगे. यह एक कॉमेडी फिल्म होगी. इस फिल्म से अजीज मिर्जा के बेटे हारून डायरेक्शन के क्षेत्र में डेब्यू करेंगे.

इस अनाम फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस करेंगे. तौरानी ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, ''हां, दिलजीत और यामी ने फिल्म के लिए हामी भरी है. यह एक फ्रेश जोड़ी है. हम काफी उत्साहित हैं क्योंकि दोनों की कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन है. यह एक सेंसिबल कॉमेडी है जो कि एक कपल के ईद-गिर्द घूमती है.''

प्रोड्यूसर ने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी इंटरेस्टिंग है और यह अगस्त में फ्लोर पर जाएगी. यह 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' के स्क्रीनप्ले राइटर नीरज वोरा की लिखी आखिरी फिल्मों में से एक है. बता दें कि वोरा का 2017 में बीमारी के बाद निधन हो गया था. उन्होंने विभा सिंह और अरशद सैयद के साथ स्क्रप्टि लिखी थी.

बहरहाल, बात करें लीड जोड़ी की तो दिलजीत कॉमेडी फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में कृति सनोन और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा वह अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी के साथ 'गुड न्यूज' में भी दिखेंगे. यामी की अगली फिल्म अमर कौशिक की 'बाला' होगी. इसमें वह आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर के साथ दिखेंगी.

टॅग्स :यामी गौतमदिलजीत दोसांझ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2: 'स्वतंत्रता दिवस' पर सनी देओल ने नए मोशन पोस्टर के साथ 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?