लाइव न्यूज़ :

'थाली में किसी बदजात ने जहर परोसा तो इसमें छेद जरूरी है'...जया बच्चन पर मनोज मुंतशिर ने कसा तंज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2020 14:18 IST

जया बच्चन और रवि किशन के बीच संसद में बॉलीवुड को लेकर हुई बयानबाजी चर्चा में है। अब थाली में छेद करने वाली बात पर मनोज मुंतशिर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी...

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन के संसद में दिए गए बयान पर जया बच्चन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।अब इस मामले पर बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने प्रतिक्रिया दी है।

जया बच्चन और रवि किशन के संसद में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए गए बयानों पर अब लगातार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी राय रखते नजर आ रहे है। हाल ही में संसद में बीजेपी सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के मामले पर सवाल उठाते हुए कहा था क‍ि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाह‍िए ताकि फिल्म जगत पर लगा धब्‍बा साफ हो सके। इसके बाद जया बच्चन ने रवि किशन को जवाब दिया था। जया को गीतकार मनोज मुंतशिर ने करारा जवाब दिया है।

अब जया बच्चन के थाली में छेद करने वाली बात को लेकर बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने प्रतिक्रिया पेश की है। मनोज मुंतशिर ने एक ट्वीट कर लिखा, 'फिल्म जगत अगर थाली है, तो ये थाली सबकी है। ये सबकी भूख मिटाती है और सब अपनी मेहनत से इस थाली में रखने के लिए रोटियां कमाते हैं। कोई किसी के टुकड़ों पर नहीं पलता, इस थाली पर ISI की जगह संविधान की मुहर है। ये थाली किसी एक परिवार, खानदान या वंश की बपौती नहीं है। मनोज मुंतशिर यही नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, 'अगर इस थाली में किसी बदजात ने जहर परोस दिया है.. तो इसमें छेद करना जरूरी है... ताकि वो जहर बह के निकल जाए।'

जया बच्चन ने क्या कहा

 जया बच्चन ने कहा कि मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए।

टॅग्स :जया बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच