लाइव न्यूज़ :

विश्व चॉकलेट दिवस पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, कुछ यूं पेश किया चॉकलेट के प्रति प्यार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2020 16:46 IST

अमिताभ बच्चन के कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने पिता और मशहूर लेखक हरिवंश राय बच्चन को याद करने की वजह से चर्चा में थे।

Open in App
ठळक मुद्देआज पूरी दुनिया में विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जा रहा हैअमिताभ बच्चन ने भी विश्व चॉकलेट दिवस को खास अंदाज में मनाया है

आज पूरी दुनिया में विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन हर कोई अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी विश्व चॉकलेट दिवस को खास अंदाज में मनाया है। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई ना कोई पोस्ट करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़ने के लिए रोजाना सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते रहते हैं। विश्व चॉकलेट दिवस पर भी बिग बी ने एक स्पेशल पोस्ट फैंस के लिए शेयर किया है। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने विश्व चॉकलेट दिवस के मौके पर ट्विटर पर पोस्ट लिखकर चॉकलेट के प्रति अपना प्यार जताया है। 

अमिताभ बच्चन ने अपने  ट्वीट अकाउंट पर चॉकलेट दिवस की खास तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'विश्व चाकलेट दिवस आ गया, कहन की करा विमोचन, जब चाकलेट खाना छोड़ दिए, तब क्यूं तरसावैं मन।' उनके इस ट्वीट से उनका चॉकलेट के प्रति साफ प्यार झलक रहा है। सोशल मीडिया पर बिग बी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन के कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने पिता और मशहूर लेखक हरिवंश राय बच्चन को याद करने की वजह से चर्चा में थे। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की तस्वीर साझा की थी।

तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'कबीरा ते नर अंध है, गुरु को कहते और। हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहीं ठौर॥ गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, चरण स्पर्श, शत शत नमन, अपने गुरुदेव गुरु परम.. परम पूज्य बाबू जी। कबीरदास जी ने सत्य ही कहा है कि यदि परमात्मा रूठ जाए तो गुरु का आश्रय रहता है परंतु गुरु के उपरांत कोई ठौर नहीं रहता। गुरु के बिना ज्ञान नहीं- ज्ञान के बिना संस्कृति नहीं। संस्कृति के बिना संस्कार नहीं- संस्कार के बिना आचरण नहीं। आचरण के बिना आदर नहीं-आदर के बिना मनुष्यता नहीं। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं। आज गुरु पूर्णिमा पर मेरे गुरु जी के चरणों में भी कोटि-कोटि नमन।'

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?