लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर के आरएसएस और तालिबान की तुलना करने वाले बयान पर भड़के बीजेपी नेता, कहा- माफी मांगे नहीं तो ..

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 5, 2021 09:09 IST

गीतकार जावेद अख्तर के तालिबान और आरएसएस वाले बयान पर बीजेपी हमलावर है । बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि जब तक जावेद अख्तर माफी नहीं मांगते हम उनकी कोई फिल्म चलने नहीं देंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता ने जावेद अख्तर को संघ और उससे संबंधित लोगों से माफी मांगने को कहाअख्तर के आरएसएस और तालिबान की तुलना करने वाले बयान को लेकर बवाल हुआबीजेपी नेता ने कहा - वह जब तक माफी नहीं मांगते, उनकी कोई फिल्म नहीं चलेगी

दिल्ली : आरएसएस और तालिबान की तुलना करने को लेकर गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर  पर बीजेपी ने हमला बोला है । बीजेपी नेता राम कदम ने उनके इस बयान के लिए माफी की मांग की है और कहा कि जब तक वह माफी नहीं मांगते तब तक देश में उनकी फिल्मों को नहीं चलने दिया जाएगा । दरअसल जावेद अख्तर ने तालिबान और आरएसएस को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद यह पूरा बवाल सामने आया । 

हाल ही में न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था कि तालिबान बर्बर है, उसकी हरकतें निंदनीय है लेकिन आरएसएस और बजरंग दल का समर्थन करने वाले सभी एक जैसे हैं । जावेद अख्तर का यह बयान बीजेपी नेता को  बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि यदि आरएसएस तालिबान की तरह होता तो जावेद अख्तर को इस तरह के बयान देने की अनुमति नहीं होती । 

जावेद अख्तर ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि तालिबान और जो लोग एक हिंदू राष्ट्र चाहते हैं , उनमें क्या अंतर है । आरएसएस भाजपा के वैचारिक अभिभावक हैं , जो लंबे से यह मानते रहे हैं कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है । अख्तर की इस टिप्पणी के बाद बीजेपी नेता कदम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा , "जावेद जावेद अख्तर का यह बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि संघ और विश्व हिंदू परिषद के करोड़ों पदाधिकारियों और दुनिया भर में उनकी विचारधारा का पालन करने वाले करोड़ों लोगों के लिए दर्दनाक और अपमानजनक है ।'

कदम ने कहा कि ''ये टिप्पणी करने से पहले उन्हें यह सोचना चाहिए था कि उसी विचारधारा वाले लोग अब सरकार चला रहे हैं और राजधर्म निभा रहे हैं ।, "हम उनकी किसी भी फिल्म को मां भारती की इस भूमि में तब तक नहीं चलने देंगे जब तक कि वह संघ के उन पदाधिकारियों से हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगते, जिन्होंने राष्ट्र को अपना जीवन समर्पित कर दिया है ।"  

टॅग्स :जावेद अख्तरBJPआरएसएसतालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?