लाइव न्यूज़ :

डिजिटल वर्ल्ड में मचा रहे धमाल राजस्थानी फोक आर्टिस्ट राकेश कुमार यादव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2022 13:24 IST

यूट्यूब पर मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। तो इंस्टाग्राम पर भी इनके चाहने वालों की संख्या मिलियन के करीब है।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश के वीडियोज खास कर युवाओं में खूब पसंद किए जाते हैं।डिजिटल वर्ल्ड में बोर वाली चीजें चलती नहीं हैं। 

नई दिल्लीः सफल होना है तो मेहनत पर भरोसा कीजिये, नसीब तो जुआ खेलते समय आजमाया जाता है। कुछ इसी सोच के साथ राजस्थान के एक फोक आर्टिस्ट डिजिटल मीडिया की दुनिया में खूब धमाल मचा रहे हैं।

इस आर्टिस्ट का नाम है राकेश कुमार यादव उर्फ कजोड। राकेश का जलवा उनके गाने और कॉमेडी की वजह से है, जो इतने बेहतरीन होते हैं कि अगर आप उसे एक बार देख लें, तो आपका भी मन होगा उनके और गाने व वीडियो देखने के। इसी वजह से आज उनके पास लाखों में चाहने वाले हैं, जो उनके हर वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। 

राकेश कुमार यादव उर्फ कजोड प्रतिभा के धनी हैं। मेहनत पर भरोसा करते हैं और इसके लिए पीछे भी नहीं हटते। इसलिए आज इनके यूट्यूब पर मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। तो इंस्टाग्राम पर भी इनके चाहने वालों की संख्या मिलियन के करीब है। राकेश के वीडियोज खास कर युवाओं में खूब पसंद किए जाते हैं।

इसको लेकर राकेश ने कहा कि मैं अपने काम।को पूरी तन्मयता के साथ करता हूँ। इस वजह से लोगों का प्यार और आशीर्वाद मुझे खूब मिलता है। मैं अपने हर प्रोजेक्ट को नए तरीके से करने की कोशिश करता हूँ। क्या है ना कि लोग एक तरह के कंटेंट से बोर हो जाते हैं और डिजिटल वर्ल्ड में बोर वाली चीजें चलती नहीं हैं। 

आपको बता दें कि राकेश कुमार यादव उर्फ कजोड कई गाने यूट्यूब पर वायरल हैं, तो उनकी कॉमेडी पर भी खूब रॉल्स बनते हैं। पुलिस से पटक पछाड़, थानेदार, औकात देशिया की, काको कमजोर दिल जैसे उनके गाने आज भी खूब सुने जाने वाले गानों में से हैं।

टॅग्स :मुंबईराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?