लाइव न्यूज़ :

वे जहाज पर चरस बेचने क्यों जाएंगे जबकि वे जहाज खरीद सकते हैं: आरोपी मर्चेंट के वकील

By अनिल शर्मा | Updated: October 7, 2021 07:22 IST

सैय्यद ने कहा कि मेरे मुवक्किल का मामला उपभोग का एक साधारण मामला है। जहां तक ​​मेरे मुवक्किल का सवाल है तो निश्चित तौर पर इतने दिनों की हिरासत की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे   तारक सैय्यद अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा का केस लड़ रहे हैं तारक सैय्यद का कहना है कि अरबाज के जूते से 5 ग्राम चरस मिले हैंउन्होंने कहा जब वह पूरी जहाज ही खरीद सकते हैं फिर 5 ग्राम चरस बेचने क्यों जाएंगे

मुंबई ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट के वकील तारक सईद ने कहा है,  आर्यन-अरबाज जहाज पर 5-ग्राम चरस बेचने के लिए क्यों जाएंगे जबकि वे पूरा जहाज खरीद सकते हैं।अरबाज मर्चेंट के वकील तारक सैय्यद ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ बातचीत में अपने क्लाइंट की कस्टडी बढ़ाने के एनसीबी के अनुरोध पर चिंता जताई। उनके अनुसार, मर्चेंट का मामला 'खपत' का एक स्पष्ट मामला है, इसलिए, उनके मुवक्किल (अरबाज) के  लिए हिरासत के विस्तार की आवश्यकता नहीं है।   तारक सैय्यद अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा का केस लड़ रहे हैं। आर्यन खान के कथित ड्रग मामले में इन सभी को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई में एक क्रूज रेड के बाद हिरासत में लिया था। वकील तारक सैय्यद ने खुलासा किया है कि उन्हें (एनसीबी) अरबाज मर्चेंट के जूतों से 5 ग्राम चरस मिला है। सैय्यद का कहना है कि जब ड्रग्स की थोड़ी ही मात्रा मिली फिर हिरासत में क्यों लिया गया। उसने कहा है कि वह धूम्रपान करने जा रहा था।

बातचीत में अपनी दलील देते हुए तारक ने सवाल किया कि क्या ये लड़के वाकई 5 ग्राम चरस बेचने के लिए जहाज पर चढ़ेंगे। उन्होंने कहा, "जो 5 ग्राम चरस उन्हें कथित तौर पर मिला है, क्या वे लड़के इसे बेचने के लिए जहाज पर जाएंगे? जैसा कि मैंने पहले कहा, वे 5 ग्राम चरस बेचने के लिए जहाज पर क्यों जाएंगे जबकि वे पूरे जहाज को खरीद सकते हैं।

सैय्यद ने कहा कि मेरे मुवक्किल का मामला उपभोग का एक साधारण मामला है। जहां तक ​​मेरे मुवक्किल का सवाल है तो निश्चित तौर पर इतने दिनों की हिरासत की जरूरत नहीं है। अगर उसके पास 5 ग्राम चरस पाया गया है और वह कहता है कि वह इसे जहाज पर धूम्रपान करने जा रहा था, तो जांच की क्या जरूरत है? अगर वे जानना चाहते हैं कि मेरे मुवक्किल ने चरस कहां से खरीदी, तो उससे पूछिए। क्या यह सवाल पूछने में 5 दिन लगते हैं?

टॅग्स :आर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचारNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!