लाइव न्यूज़ :

MNS चीफ राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर किया हमला, मीडिया से पूछा- श्रीदेवी की मौत पर इतनी खबरें, जस्टिस लोया पर चुप्पी क्यों?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2018 10:24 IST

राज ठाकरे ने श्रीदेवी के पिछले महीने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Open in App

मुंबई(19 मार्च):   गुड़ी पड़वा के मौके पर मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की रैली में राज ठाकरे ने जनता को संबोधित किया।  यहां उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने श्रीदेवी  के पिछले महीने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। लोगों को संबोधित करते हुए राज ने कहा कि उन्होंने कहा, श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री थीं, लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या किया था कि उनके शव को तिरंग में लपेटा जाए।

श्रीदेवी को याद कर छलके मीनाक्षी शेषाद्रि के आंसू, जोशीले फिल्म के सेट का बयां किया अनुभव

राज ठाकरे ने कहा है कि वह एक महान अभिनेत्री थीं, पर मुझे समझ मे नही आ रहा उसने ऐसा क्रांतिकारी क्या किया था कि उसका पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेट कर भेजा गया। इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया को सरकार के इशारों पर चलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि  श्रीदेवी ने शराब पी हुई थी और टब में डूबने से उसकी मौत हुई थी। मीडिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब श्रीदेवी की संदिग्ध मौत पर इतनी खबरें चलाईं जा सकती हैं तो फिर जस्टिस लोया की मृत्यु पर चुप्पी क्यों साध ली गई।  वो मौत भी तो संदेहास्पद थी। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की 24 फरवरी को दुबई में मौत हो गई थी।

...तो इस कारण से अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर चुप हैं बहन श्रीलता

राज ठाकरे अपने भाषण में काफी आक्रामक नजर आए। राज ठाकरे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़नवीस सरकार पर भी तीखा हमला बोला। राज ठाकरे ने कहा कि जो आपका विरोध करते हैं, उनको खत्म कर दिया जाए, यह केंद्र सरकार कर रही है।

टॅग्स :श्रीदेवीराज ठाकरेबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?