लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा ने पीएम मोदी से मांगी माफी, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 28, 2019 16:46 IST

राजकुमार राव की सरप्राइज एंट्री हुई जो फैंस को और होस्ट कपिल को जमकर पसंद आई।

Open in App

कप‍िल शर्मा शो का शानदार आगाज फैंस के सामने हो चुका है। ऐसे में हाल ही में शो में बतौर गेस्ट बनकर शो में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की स्टार कास्ट पहुंची थी।  ऐसे में शो में राजकुमार राव की सरप्राइज एंट्री हुई जो फैंस को और होस्ट कपिल को जमकर पसंद आई।

खास बात ये रही कि जैसे राजकुमार आए उनसे कपिल शर्मा ने पूछा कि पीएम मोदी  से आपने मुलाकात की, क्या मेरे बारे में कोई बात हुई। तब जो राजकुमार ने कहा उसके बाद कपिल को नेशनल टेलीव‍िजन पर सबके सामने माफी मांगने पड़ी है।

जानें क्या है मामला

शो के दौरान राजकुमार राव ने कहा कि कप‍िल जब मैं पीएम मोदी जी से मिला तो वो आपके बारे में नाराज हो रहे थे। सुना है कोई ट्वीट कर द‍िया था, ये सुनने के बाद कपिल ने जवाब दिया कि अरे वो तो पुरानी बात है, ट्व‍िटर नाम की परेशानी, उसके लिए सॉरी मोदी जी। इस पर शो में बतौर जज बैठे नवजोत स‍िंह स‍िद्धू ने कप‍िल की चुटकी लेते हुए कहा, रात में 12 बजे ट्व‍ीट करने का यही नतीजा होता है। 

कपिल ने किया था ट्वीट

सभी को पता है कि 2016 में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। कप‍िल ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को टैग भी किया था। इस ट्वीट के बाद जमकर हंगामा हुआ था। बीते शो में कई बार कपिल शर्मा के इस ट्वीट का मजाक उड़ाया गया था।

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?