लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त की बयोपिक में कौन एक्टर बनेगा सलमान खान, जानकर चौंक जाएंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 20:31 IST

संजय दत्त की बायोपिक में उनकी भूमिका रणबीर कपूर न‍िभा रहे हैं। इसमें संजय दत्त के करीबी दोस्त और उनके परिचित भी प्रमुखता से नजर आएंगे।

Open in App

संजय दत्त की बायोपिक में उनकी भूमिका रणबीर कपूर न‍िभा रहे हैं। इसमें संजय दत्त के करीबी दोस्त और उनके परिचित भी प्रमुखता से नजर आएंगे। इनमें से एक सलमान खान भी हैं। फिल्म के ल‍िए उस एक्टर का नाम तय बताया जा रहा है, जो सलमान खान की भूमिका निभाएगा।इस रोल के लि‍ए जि‍म सरभ का नाम आगे है। वे पद्मावत में गे का और नीरजा में आतंकी का किरदार न‍िभा चुके हैं। अब वे सलमान के रोल में दिखेंगे। बता दें कि सलमान खान और संजय दत्त एक समय में बेहद करीबी दोस्त थे, बाद में दोनों में खटास आ गई।

इसकी वजह बताई गई जब कि संजय जेल से रिहा हुए तो सलमान उनसे मिलने नहीं पहुंचे थे।सूत्रों के हवाले से एक लीडिंग डेली ने बताया है, ये बायोपिक कुछ हद तक संजू और सलमान की फ्रेंडश‍िप पर भी केंद्र‍ित रहेगी। 90 के दशक में ये जोड़ी हिट चर्चा में रहती थी। फिल्ममेकर्स के अनुसार जिम सरभ इस रोल के ल‍िए परफेक्ट माने जा रहे हैं। जिम ने पद्मावत और नीरजा में जो अदाकारी की है, उसकी काफी तारीफ हुई।संजय दत्त की बायोपिक पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। सोनम कपूर, दिया मिर्जा, मनीषा कोइराला भी अहम भूमिका में हैं। बायोपिक को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। अभी फिल्म का टाइटल कंफर्म नहीं हुआ है। संजू और दत्त जैसे नाम सामने आए हैं, लेकिन इनपर अभी मुहर लगनी बाकी है। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

टॅग्स :सलमान खानसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?