लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब काजोल ने अपनी मां के पास जाकर कहा- मुझे अजय देवगन से प्यार हो गया है, ऐसा था तनुजा का रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: July 19, 2020 14:29 IST

बॉलीवुड में काजोल और अजय देवगन की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता रहा है। काजोल और अजय की शादी को 21 साल हो चुके हैं, और उनके दो बच्चे हैं- बेटी निसा और बेटा युग।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों सोशल मीडिया पर रवीना टंडन के चैट शो इट्स माई लाइफ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना टंडन काजोल के परिवार से अजय और काजोल की लव स्टोरी को लेकर बात करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की गिनती इंडस्ट्री के बेस्ट कप्लस में की जाती है। शादी के इतने सालों के बाद भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है। कई टीवी शोज में यह एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहे हैं। अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी को लेकर एक्ट्रेस की मां तनुजा ने भी कई बार अपनी दिल की बात कही है। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर रवीना टंडन के चैट शो इट्स माई लाइफ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना टंडन काजोल के परिवार से अजय और काजोल की लव स्टोरी को लेकर बात करती हैं। वह काजोल की मां तनुजा से यह भी पूछती हैं कि जब काजोल ने उन्हें अजय देवगन के बारे में बताया था तो उनका रिएक्शन कैसा था। 

अजय देवगन का नाम सुनते ही चुप हो गई थीं तनुजा

इस पर तनुजा ने कहा, 'वह मेरे पास आती है, और कहती है, 'मैं प्यार में हूं। मैं कहती हूं, ठीक है, यह है कौन? काजोल ने जवाब दिया, 'मां आपको उनकी आंखें देखनी चाहिए।' इसके बाद नाम पूछने पर काजोल ने अजय देवगन का नाम लिया। तनुजा ने बताया कि इस नाम को जानने के बाद उन्होंने आगे कोई सवाल नहीं किया और चुप हो गईं। तनुजा अजय के पिता एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन को जानती थीं। 

काजोल से बात करने के लिए तनुजा ने अजय देवगन के सामने रखी ये शर्त

शादी के दो साल बाद का एक किस्सा याद करते हुए तनुजा ने कहा कि अजय काफी शर्मीले थे। शादी के दो साल से अधिक का समय हो गया और वह अभी भी मुझे मां, सास या तनुजा जी नहीं कह रहे थे। ऐसे में एक बार मैंने उससे कहा, सुनो, अगर तुम काजोल से बात करना चाहते हो तो तुम्हें मुझे मां, सास या तनुजा जी में से किसी एक नाम से बुलाना होगा। इसके बाद अजय देवगन ने तनुजा से बातचीत करनी शुरू कर दी थी। 

टॅग्स :अजय देवगनरवीना टंडनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!