लाइव न्यूज़ :

जब सनी देओल से नाराज होकर धर्मेंद्र ने की थी उनकी खूब पिटाई, ये था पूरा मामला

By विवेक कुमार | Updated: August 24, 2018 12:36 IST

बाप-बेटे की जोड़ी ने अब तक कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। यमला पगला दीवाना में धर्मेन्द्र वकील की भूमिका में नजर आएंगे।

Open in App

मुंबई, 24 अगस्त: धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म के स्टार कास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी देओल टीवी शो इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे। जहां शो के एंकर मनीष पॉल ने कई मजेदार सवाल पूछे। वहीं धर्मेंद्र और सनी देओल ने भी कई मजेदार किस्से शेयर किए। धर्मेन्द्र ने बताया कि एक बार बचपन में मैंने सनी की पिटाई कर दी थी। लेकिन सनी को थप्पड़ लगाने के बाद वो खुद भी बाद काफी दुखी हुए थे।

दरअसल, इंडियन आइडल के सेट पर शो के मनीष पॉल ने धर्मेंद्र के साथ एक रैपिड फायर राउंड खेला। जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र से पूछा कि वो सनी और बॉबी में से किसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। 

इस पर धर्मेंद्र ने कहा- दोनों मेरी दो आंखें हैं। किसी एक को नहीं चुन सकता। धर्मेंद्र ने इस दौरान खुलासा किया कि एक बार उन्होंने सनी देओल की पिटाई कर दी थी। मैंने सनी देओल को एक गन टॉय दिलवाया था। सनी ने  बंदूक को चलाते हुए घर के सारे शीशे तोड़ दिये थे। इस पर मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने सनी को बहुत मारा। हालांकि बाद में मैं काफी दुखी हुआ था।

बता दें कि बाप बेटे की जोड़ी ने अब तक कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। यमला पगला दीवाना में धर्मेन्द्र वकील की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं सनी देओल वैद्य की भुमिका में नजर आएंगे।   

वहीं इस फिल्म में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा कई सालों के बाद एक साथ नजर आने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म दोस्त, शहजादे, तीसरी आंख, हम से न टकराना, आग ही आग, लोहा, ताकत जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।  

'यमला पगला दीवाना फिर' से 31 अगस्त को रिलीज़ होगी। यमला पगला दीवाना सबसे पहले 2011 में आई थी जिसे समीर कर्णिक ने डायरेक्ट किया था और दूसरा भाग 2013 में आया जिसे संगीत सीवान ने निर्देशित किया। 

टॅग्स :धर्मेंद्रसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?