लाइव न्यूज़ :

महज 10 साल की उम्र में संजय दत्त ने पी थी सिगरेट, ऐसी रही है संजू बाबा की जिन्दगी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 16:05 IST

संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है।

Open in App

संजय दत्त की जिंदगी जितने किस्सों से भरी हुई है, उतने ही उन्होंने अपने परिवार के लिए भी चाहे-अनचाहे मुसीबतें खड़ी की हैं। संजय दत्त बचपन में बेहद शरारती थे लेकिन इसके बावजूद वह दिल के सिंकदर भी थे। सुनील दत्त ने खुद फारुख शेख के प्रोग्राम में स्वीकार किया था कि उन्होंने जितने नखरे उन्होंने संजय दत्त के उठाए हैं, उतने कभी किसी और के नहीं।

संजय दत्त की जिंदगी का एक अहम हिस्सा उनकी ड्रग्स की लत के आस-पास भी घूमती है। ये वो दौर था जब संजय दत्त को कोई सुध नहीं होती थी। ऐसे ही एक बार संजय 30 ग्राम कोकीन अपने जूते में छिपाकर इंटरनेशनल फ्लाइट में सवार हो गए थे। संजय ने अपने पुराने इंटरव्यूज में इसका जिक्र भी किया है। ड्रग्स छोड़ने के बाद संजय दत्त खुद अपनी इस हरकत पर चौंकते थे। उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यूज में कहा भी है कि यदि वह पकड़े जाते तो उनके लिए जिंदगी थोड़ी और मुश्किल हो जाती और अब उन्हें यह सोचकर ही अजीब लगता है।

फारुख शेख के चर्चित कार्यक्रम ‘जीना इसी का नाम है’ में सुनील दत्त और खुद संजय दत्त ने अपनी जिंदगी के कई अनसुने राज सुनाए थे। एक किस्सा संजय दत्त ने खुद ही बताया कि वह महज 10 की उम्र के ही थे तब से ही उन्होंने सिगरेट पीना शुरू कर दिया था। दरअसल, सुनील दत्त अपने दोस्तों के साथ घर पर पार्टी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को इमोशनली ब्लैकमेल किया करते थे संजय दत्त, ये थी ट्रिक!

इस दौरान सिगरेट पीकर सभी बची हुई सिगरेट को फेक रहे थे और संजय उन बची हुई सिगरेट को बड़े मज़े में जमीन पर लेटकर पी रहे थे। उनकी यह हरकत उनके पिता सुनील दत्त ने देख ली और बहुत गुस्सा किया। इस किस्से के बाद संजय के पेरेंट्स ने उन्हें हॉस्टल भेज दिया।

बता दें कि संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है।

टॅग्स :संजय दत्तसंजु
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?